पीएम ने सोना खरीदने से किया मना? चिंता मत कीजिए, दिल्ली का ये आर्टिफिशियल मार्केट देगा गोल्ड पॉलिश ज्वेलरी, लोग हो जाएंगे फिदा

होमफोटोDelhi

दिल्ली के इस मार्केट में करें गोल्ड पॉलिश ज्वेलरी की खरीदारी, देखें Photos

Last Updated:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से मना कर दिया है. ऐसे में जिनके घर में शादी है या जिनका सोना पहनने का शौक है वो परेशान हैं तो आपकी समस्या का समाधान दिल्ली के कई मशहूर मार्केट कर देंगे. जहां पर गोल्ड पॉलिश चढ़ी हुई आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिलती है, लेकिन यह देखने में हूबहू सोने जैसी लगती है. 

सबसे पहला मार्केट जो आर्टिफिशियल गोल्ड पॉलिश के लिए मशहूर है, वह है दिल्ली के सदर बाजार स्थित रूई मंडी. इस रूई मंडी में जब आप आएंगे तो यहां पर आपको गोल्ड पॉलिश चढ़ी हुई आर्टिफिशियल इतनी खूबसूरत ज्वेलरी मिलेगी कि आप देखते ही दंग रह जाएंगे. इसकी फिनिशिंग और शाइनिंग इतनी जबर्दस्त होती है कि देखने वाला समझ नहीं पाएंगे कि आपने असली सोना पहना है या नकली. यहां पर महिलाओं और पुरुषों के लिए दोनों तरह की गोल्ड पॉलिश ज्वेलरी मिलती है. पुरुषों के लिए अंगूठी और चेन, जबकि महिलाओं के लिए कान की बालियों से लेकर गले का हार और नाक में पहनने वाली नथनी से लेकर गोल्ड पॉलिश की चूड़ियां और अंगूठियां सब कुछ यहां मिलता है. इनकी कीमत भी 500 रुपए से शुरू होती है.

गोल्ड पॉलिश के लिए दूसरा जो बाजार बेहद मशहूर है, उसका नाम है चांदनी चौक. यहां पर असली सोना चांदी तो मिलता ही है. क्योंकि एशिया का सबसे बड़ा मार्केट कूचा महाजनी है, लेकिन यहां पर आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी भरमार मिलेगी ,चाहे तो आप कलरफुल आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदें या फिर गोल्ड पॉलिश चढ़ी हुई ज्वेलरी. यहां हर तरह की ज्वेलरी मिलती है. कीमत की बात करें तो 200 रुपए से लेकर 290, 375 से लेकर के 500 रुपए तक की आर्टिफिशियल ज्वेलरी यहां मिलती है.

चौथा जो सबसे बड़ा मार्केट दिल्ली का कहलाता है, वह है लाजपत नगर. लाजपत नगर में भी आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी खास तौर पर गोल्ड पॉलिश चढ़ी हुई मिल जाएगी. यहां पर प्रीमियम ज्वेलरी जिस पर गोल्ड पॉलिश चढ़ी होगी. वह भी आपको 500 रुपए के अंदर मिल जाएगी. इसलिए अगर आपका बजट सोना खरीदने का नहीं है और प्रधानमंत्री के अनुरोध को आप मान रहे हैं तो यकीनन यह दिल्ली के मार्केट आपके लिए गोल्ड पॉलिश चढ़ी हुई ज्वेलरी खरीद कर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल्ली का राजौरी गार्डन भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए दिल्ली एनसीआर में काफी मशहूर है. राजौरी गार्डन की खासियत यह है कि यहां पर आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी खास तौर पर गोल्ड पॉलिश और सिल्वर पॉलिश चढ़ी हुई दोनों ही मिल जाएगी. यहां पर आपको कलरफुल ज्वेलरी भी मिल जाएगी. आर्टिफिशियल ज्वेलरी का हब माना जाता है राजौरी गार्डन. यहां पर अगर आपको अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए ज्वेलरी खरीदनी है तो आप सकता हैं.

दिल्ली का तीसरा ऐसा मार्केट है, जहां पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने के लिए देशभर से लोग आते हैं. क्योंकि यहां पर भी आर्टिफिशियल और असली सोने चांदी की ज्वेलरी मिलती है जिसका नाम है करोल बाग. करोल बाग में भी ज्वेलरी की मार्केट बहुत बड़ी है. यहां पर आपको गोल्ड पॉलिश चढ़ी हुई ज्वेलरी तो मिलती ही है, साथ में एडी ज्वेलरी जो काफी मशहूर है इन दोनों लड़कियों और महिलाओं के बीच वह भी मिलती है. कीमत की बात करें तो मात्र 200 रुपए से यह ज्वेलरी यहां पर शुरू हो जाती है.

अंतिम बाजार है दिल्ली का तिलक नगर. दिल्ली के तिलक नगर में भी आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी की एक से बढ़कर एक वैरायटी और क्वॉलिटी मिलेगी. कीमत की बात करें तो यहां पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कीमत मात्र 100 रुपए से शुरू हो जाती है, क्योंकि यह सस्ता बाजार माना जाता है तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यहां पर भी आ सकते हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *