Last Updated:
CBSE Class 10 Topper Aarav Vats Success Story: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 में दिल्ली के आरव वत्स ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए 96.6% अंक हासिल किए है. दरअसल, कठिन इलाज और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. उनकी मेहनत, सकारात्मक सोच और परिवार व शिक्षकों के सहयोग ने उन्हें यह सफलता दिलाई है.
दिल्ली के महरौली निवासी आरव वत्स को स्पाइन से जुड़ा कैंसर (लिम्फोब्लास्टिक लिम्फोमा) है.
CBSE Class 10 Topper Aarav Vats Success Story: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें इस साल 93.70 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इस रिजल्ट में कई शानदार कहानियां सामने आई हैं, लेकिन दिल्ली के आरव वत्स की कहानी सबसे अलग और प्रेरणादायक है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी उन्होंने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती.
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बीच नहीं छोड़ी पढ़ाई
दिल्ली के महरौली निवासी आरव वत्स को स्पाइन से जुड़ा कैंसर (लिम्फोब्लास्टिक लिम्फोमा) है. इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.6% अंक हासिल किए. आरव एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, साकेत के छात्र हैं और उनकी इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है.
बीमारी के चलते चलना-फिरना भी हो गया था मुश्किल
आरव के पिता डॉ अजय वत्स के अनुसार, साल 2022 में जब आरव 7वीं कक्षा में थे, तब उन्हें इस बीमारी का पता चला. हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उनका चलना-फिरना तक बंद हो गया था. उनका स्पाइन ऑपरेशन हुआ, जिसमें प्लेट्स डाली गईं. इसके बाद रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी जैसे कई कठिन इलाज से उन्हें गुजरना पड़ा. करीब एक साल तक वह बेड पर रहे और फिर वॉकर की मदद से चलना शुरू किया.
शिक्षकों और डॉक्टरों का मिला पूरा सहयोग
इस कठिन समय में आरव को स्कूल और शिक्षकों का पूरा साथ मिला. स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर्स ने उनकी ऑनलाइन क्लासेस शुरू कराईं और हर विषय में मदद की. साथ ही, उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने भी उन्हें लगातार हिम्मत दी. परिवार, स्कूल और डॉक्टर – सभी के सहयोग से आरव ने यह मुकाम हासिल किया.
सकारात्मक सोच ही बनी सबसे बड़ी ताकत
आरव का कहना है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, हमें हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि उन्होंने कई ऐसे लोगों की कहानियां पढ़ीं, जो गंभीर बीमारियों के बावजूद आगे बढ़े. यही सोच उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही. आरव मानते हैं कि अगर हम लगातार मेहनत करते रहें, तो सफलता जरूर मिलती है.
About the Author
Kunal Jha is an experienced journalist with more than four years of experience in the field of journalism. He mainly writes articles related to education, careers, and jobs. His work includes covering UPSC Civi…और पढ़ें
