नॉर्थ-साउथ कैम्पस से अलग, डीयू के ये 5 ऑफ कैम्पस कॉलेज नहीं किसी से कम, बेहतरीन पढ़ाई, बढ़िया प्लेसमेंट

होमफोटोDelhi

नॉर्थ-साउथ कैम्पस से अलग, डीयू के ये 5 ऑफ कैम्पस कॉलेज भी नहीं किसी से कम

Last Updated:

Delhi University Best Off Campus Colleges: डीयू के नॉर्थ और साउथ कैम्पस के कॉलेज हमेशा से ही स्टूडेंट्स की पसंदीदा लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं, लेकिन ऑफ कैम्पस कॉलेज भी किसी मामले में कम नहीं माने जाते. यहां मिलने वाली सुविधाएं, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और एनआईआरएफ रैंकिंग इन्हें अपनी फील्ड में बेहतरीन बनाते हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले ज्यादातर छात्र नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस के कॉलेजों को प्राथमिकता देते हैं. लेकिन बदलते समय के साथ ऑफ-कैंपस कॉलेज भी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं. ये कॉलेज बेहतर पढ़ाई, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्टिव सोसायटी, प्लेसमेंट और एनआईआरएफ रैंकिंग में मजबूत मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं. तो अगर आप डीयू में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 5 ऑफ-कैंपस कॉलेजों के बारे में जरूर जान लें.

पूर्वी दिल्ली में स्थित श्याम लाल कॉलेज उन छात्रों के लिए अच्छा माना जाता है जो पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं. यहां स्पोर्ट्स, थिएटर, डिबेट और म्यूजिक जैसी फील्ड्स की कई सोसायटी हैं, जहां छात्र अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं. कॉलेज का माहौल भी काफी अच्छा माना जाता है और यहां पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को नए अनुभव मिलते हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र यहां दाखिला लेना चाहते हैं.

दिल्ली में स्थित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, डीयू के सबसे उभरते ऑफ-कैंपस संस्थानों में गिना जाता है. साइंस स्ट्रीम के छात्रों के बीच इसकी अच्छी पहचान है. कॉलेज का आधुनिक कैंपस, स्मार्ट क्लासरूम, एडवांस लैब्स और रिसर्च आधारित माहौल छात्रों को आकर्षित करता है. यहां प्लेसमेंट सेल भी काफी सक्रिय मानी जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर कोई छात्र पढ़ाई के साथ कॉलेज लाइफ को भी अच्छे से जीना चाहता है, तो यह कॉलेज अच्छा विकल्प हो सकता है. महाराजा अग्रसेन कॉलेज अपने कल्चरल फेस्ट, सोसायटी और एक्टिव स्टूडेंट लाइफ के लिए जाना जाता है. यहां स्टूडेंट्स को डांस, ड्रामा, म्यूजिक, फैशन, स्पोर्ट्स और डिबेट जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलता है. साथ ही कॉलेज में पढ़ाई का स्तर भी अच्छा माना जाता है और कई प्रोफेशनल कोर्स भी उपलब्ध हैं.

भगिनी निवेदिता कॉलेज भी लड़कियों के बीच काफी पसंद किया जाता है. यहां पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी फोकस किया जाता है. कॉलेज में कई वर्कशॉप और एक्टिविटीज होती रहती हैं, जिससे छात्रों को नई चीजें सीखने का मौका मिलता है. जो छात्राएं सुरक्षित और शांत माहौल में पढ़ाई करना चाहती हैं, उनके लिए यह कॉलेज अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यहां सांस्कृतिक गतिविधियों में भी छात्राओं की भागीदारी काफी देखने को मिलती है.

शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन, टेक्नोलॉजी और साइंस की पढ़ाई कर रही फीमेल स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यह कॉलेज खासतौर पर फीमेल स्टूडेंट्स के लिए है और अपने साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स के लिए जाना जाता है. यहां बायोमेडिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. कॉलेज में अच्छी लैब्स, डिजिटल सुविधाएं और प्रैक्टिकल लर्निंग पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. छात्राओं को यहां पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट के मौके भी मिलते हैं, जिससे वे आगे करियर में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *