Last Updated:
todays weather – दिल्ली एनसीआर में आसमान से आफत आने वाली है. मौसम विभाग ने खतरनाक चेतावनी दे दी है. मंगलवार को भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है. IMD के अनुसार इस पूरे सप्ताह लू का कहर जारी रह सकता है. इतना ही नहीं तापमान और बढ़ने की आंशका भी है.
पूरे सप्ताह तापमान अधिक रहने की संभावना है.
नई दिल्ली. दिल्ली एनसीआर में आसमान से आफत आने वाली है. मौसम विभाग ने खतरनाक चेतावनी दे दी है. मंगलवार को भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है. IMD के अनुसार इस पूरे सप्ताह लू का कहर जारी रह सकता है. दिल्ली और आसपास के शहरों में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना रह सकता है. इतना ही नहीं अगले कुछ दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने के आसार हैं.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. कई इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. दोपहर के समय लू चलने की संभावना अधिक रहेगी, जिससे बाहर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. खासतौर पर पश्चिमी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रह जा सकता है. लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है और जल संकट की आशंका भी गहरा रही है.
IMD ने 24 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ या बारिश की संभावना नहीं दिख रही है, इसलिए गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं.
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए परेशानी भरे हो सकते हैं. डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अगर जरूरी न हो तो न निकलें. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
