DU साउथ कैंपस हॉस्टल में खाने से निकला कॉकरोच, गुटखा प्लास्टिक मिलने पर भड़के छात्र, शिकायत करने वाले छात्र को मिली हॉस्टल खाली करने की धमकी!

Last Updated:

DU South Campus Mess Food Controversy: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित हॉस्टल में छात्रों ने मेस के खाने में कॉकरोच और गुटखा पाउच की प्लास्टिक मिलने का आरोप लगाया है. छात्रों का दावा है कि दूषित खाना खाने से एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई. शिकायत करने पर प्रशासन द्वारा धमकी देने के आरोप भी लगे हैं.

DU South Campus Mess Food Controversy: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित एक हॉस्टल में मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों का दावा है कि उन्हें परोसे गए खाने में कॉकरोच और गुटखा पाउच की प्लास्टिक मिली, जिससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच नाराजगी फैल गई. आरोप है कि दूषित भोजन खाने के बाद एक छात्र की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा.

शिकायक करने वाले छात्र को मिली हॉस्टल खाली करने की धमकी

मामले को लेकर छात्रों ने हॉस्टल प्रशासन से शिकायत की और मेस की साफ-सफाई व खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए. शिकायत करने वाले एक छात्र का आरोप है कि मुद्दा उठाने के बाद प्रशासन की ओर से उस पर दबाव बनाया गया और हॉस्टल खाली कराने की धमकी दी गई. छात्र का कहना है कि उन्होंने केवल बेहतर और सुरक्षित भोजन की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें डराने की कोशिश की गई.

इस घटना के सामने आने के बाद छात्रों में आक्रोश है. कई छात्रों ने मेस प्रबंधन की कार्यप्रणाली और हॉस्टल प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

About the Author

Kunal Jha

Kunal Jha is an experienced journalist with more than four years of experience in the field of journalism. He mainly writes articles related to education, careers, and jobs. His work includes covering UPSC Civi…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *