Last Updated:
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 12 अप्रैल को कुतुब मीनार क्षेत्र में संभावित भीड़ को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है. इस इलाके में शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
आज घर से निकलने से पहले जरूर जान लें यह ट्रैफिक एडवाइजरी. (फाइल फोटो)
Delhi News: अगर आप 12 अप्रैल को कुतुब मीनार घूमने या उस इलाके से गुजरने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल जाइए. एक छोटी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. ऐसे में, लोगों को चालान के साथ-साथ फजीहत भी झेलनी पड़ सकती है.
दरअसल, रविवार को कुतुब मीनार और महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क के आसपास भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इसी को देखते हुए शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की गई है. इस दौरान कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा और कुछ पर डायवर्जन लागू होंगे. इस बीच किसी भी भारी या कमर्शियल वाहन को कुतुब मीनार की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अनुव्रत मार्ग से फूल मंडी की ओर जाने वाला रास्ता, क्रेसेंट रोड से मस्जिद हाजी अली जान मार्ग और कालका दास मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी. अगर कोई नियम तोड़ता है, तो उसका वाहन तुरंत टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. यही नहीं, इन सड़कों और आसपास की गलियों में पार्किंग पर भी सख्त रोक रहेगी. यानी अगर आपने कहीं भी गाड़ी खड़ी करने की कोशिश की, तो मुश्किल तय है.
हालांकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम वाहनों को थोड़ी राहत दी है. अरबिंदो मार्ग, अनुव्रत मार्ग, क्रेसेंट रोड और कालका दास मार्ग पर सामान्य आवाजाही जारी रहेगी, लेकिन कुतुब मीनार तक पहुंचने के लिए केवल कालका दास मार्ग का ही उपयोग करना होगा. पार्किंग के लिए भी महरौली के अधिकृत स्थलों का ही इस्तेमाल करना होगा.
ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और अगर जाना जरूरी हो, तो मेट्रो का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को पहले से प्लानिंग करने की सलाह दी गई है. क्योंकि ट्रैफिक डायवर्जन के चलते देरी हो सकती है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
