आरोन राय ने रचा इतिहास, पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी

Last Updated:

Aaron Rai PGA Championship: Aaron Rai ने पीजीए चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया. वह पिछले 100 साल से ज्यादा समय में इंग्लैंड में पैदा हुए पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया. भारतीय मूल के खिलाड़ियों में उनसे पहले केवल विजय सिंह यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे.

आरोन राय

न्यूटाउन स्क्वायर: भारतीय मूल के ब्रिटिश गोल्फर आरोन राय ने पीजीए चैंपियनशिप जीतकर नया इतिहास रच दिया. वह पिछली एक सदी से भी अधिक समय में इंग्लैंड में जन्मे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह प्रतियोगिता जीती है. राय पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने गोल्फ को अपनाया.

यह 31 वर्षीय खिलाड़ी एक समय तीन शॉट से पीछे चल रहा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. राय ने पार-5 वाले नौवें होल पर 40 फुट का ईगल पुट लगाया. इसके बाद भी उन्होंने अपना अच्छा खेल बरकरार रखा और पांच अंडर 65 के स्कोर के साथ समापन किया, उन्होंने कुल नौ अंडर का स्कोर बनाकर खिताब जीता.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *