Last Updated:
delhi crime news- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार देर रात एक 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अमानुल्लाह कुरैशी उर्फ अमान के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नई दिल्ली. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार देर रात एक 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अमानुल्लाह कुरैशी उर्फ अमान के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार 19-20 मई की मध्य रात्रि थाना वेलकम में फायरिंग की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल युवक अमानुल्लाह कुरैशी को उसके परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल लेकर जा चुके थे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार अमान मौजपुर के गुरुद्वारा मोहल्ला इलाके का रहने वाला था. शुरुआती जानकारी के अनुसार वह देर रात किसी काम से घर से बाहर निकला था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी. गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, िजससे हमलावरों की पहचान की जा सके और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में थाना वेलकम में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत एफआईआर संख्या 233/26 दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
