नोएडा सड़क पर ‘फोन वाली मैडम’ का हंगामा, बाइकर पर बरसाए थप्पड़, लोग बोले- खुद तो…

Last Updated:

नोएडा की सड़क पर एक महिला और बाइकर के बीच मामूली टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया. वायरल वीडियो में महिला फोन में व्यस्त दिखाई देती है. हल्की टक्कर के बाद उसने बाइकर को थप्पड़ मार दिया और उसकी बाइक गिर गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नोएडा में हंगामा.

नोएडा: अक्सर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी ये हंसाने वाले होते हैं तो कभी हैरानी में डाल देते हैं. ऐसा ही कुछ यूपी के नोएडा में देखने को मिला. नोएडा से एक और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है. एक्स, इंस्टाग्राम और रेडिट पर तेजी से शेयर हो रहे इस क्लिप ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है. वीडियो में एक महिला और बाइक सवार के बीच मामूली टक्कर के बाद सड़क पर जमकर बहस होती दिखाई दे रही है. लोगों ने कहा कि खुद तो देखकर चल नहीं रही थीं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर चलते हुए अपने मोबाइल फोन में पूरी तरह व्यस्त नजर आ रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार धीरे-धीरे संकरी सड़क से निकलने की कोशिश करता है. तभी दोनों के बीच हल्की सी टक्कर हो जाती है. शुरुआत में मामला मामूली लग रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया.

वीडियो में महिला अचानक गुस्से में बाइक सवार पर भड़कती दिखाई देती है. आरोप है कि महिला ने सार्वजनिक रूप से युवक को थप्पड़ भी मार दिया. हंगामे के दौरान बाइक सड़क पर गिर जाती है और आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो जाते हैं. बाइक सवार खुद को समझाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन महिला लगातार बहस करती रहती है.

हालांकि, इस घटना की सही लोकेशन और तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन वीडियो NCR क्षेत्र के वायरल कंटेंट पेजों पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर बहस कर रहे हैं कि आखिर गलती किसकी थी. कई यूजर्स का कहना है कि महिला खुद मोबाइल में व्यस्त थी और सड़क पर ध्यान नहीं दे रही थी. वहीं कुछ लोग बाइक सवार को भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, व्यस्त सड़कों पर चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद करना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, छोटी सी बात पर इतना बड़ा हंगामा करना गलत है. एक ने तो यही कह दिया कि अगर स्थिति इसके उलट होती, तो इस वीडियो को लेकर हर जगह ज़ोरदार हंगामा मच गया होता. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *