Last Updated:
Mamura Fire: नोएडा स्थित ममूरा गांव में बीते बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई और दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि समय रहते बिल्डिंग में मौजूद अन्य लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया.
ममूरा की पांच मंजिला इमारत में लगी थी भीषण आग.
नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में पिछले कुछ समय से कई हाईराइज बिल्डिंग में आग लगी. कभी 12वें फ्लोर पर तो कभी 22वें फ्लोर पर. लेकिन दमकल विभाग ने ऐन-केन प्रकारेण आग को बुझा लिया और यहां तक की एक जनहानि नहीं हुई. जबकि बीच में यह जानकारी आई थी कि नोएडा अथॉरिटी के पास ऐसी कोई हाइड्रोलिक मशीन नहीं है, जो 13 वें फ्लोर से ऊपर के मंजिल में आग लगने पर बुझा सके. लेकिन यहां सबकुछ ठीक रहा. मगर ममूरा की 5 मंजिला इमारत में आग लगी और 2 लोगों की मौत हो गई तो सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ ममूरा में, जिससे दो लोगों की जान चली गई.
ममूरा की पांच मंजिला बिल्डिंग में कैसे लगी आग?
बीते बुधवार को ममूरा के एक पांच मंजिला बिल्डिंग में अचानक से आग लग गई थी. आग लगने की वजह बताई जा रही है कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्च हो रही थी, जिसमें अचानक से आग लग गई. उसके आसपास रखी अन्य बाइकों में भी आग लग गई और धीरे-धीरे यह आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई. आग लगते ही चीख-पुकार मच गई. लोग एक-दूसरे से बचाने की गुहार लगाने लगे. आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड जब तक पहुंचता तब तक आग बहुत भड़क चुकी थी.
बिल्डिंग में 50 से ज्यादा परिवार रहता था
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 50 से ज्यादा परिवार रहता है. आग लगते ही सभी चीखने-चिल्लाने लगे. स्थानीय लोगों ने मदद करनी शुरू की. कोई बाल्टी से पानी फेंक रहा था तो कोई लोगों को बाहर निकालने की कवायद कर रहा था. लेकिन सवाल अब भी है कि इस पांच मंजिला बिल्डिंग में महज शार्ट सर्किट से लगी आग से कैसे दो लोगों की जान चली गई?
कैसे गई दो लोगों की जान
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि जिस गली में बिल्डिंग स्थित थी, वह काफी संकरी थी. वहां से लोगों का आसानी से निकलना मुश्किल था. कहा यह भी जा रहा है कि बिल्डिंग से बाहर निकलने के लिए ज्यादे रास्ते नहीं थे. ऐसे में कुछ लोगों के दम घुट गए और उनकी मौत हो गई. हालांकि गली संकरी होने का एक फायदा यह भी था कि लोगों ने दूसरी बिल्डिंग से बांस की सीढ़ी लगाई, उस बिल्डिंग तक, जिसमें आग लगी थी. फिर बारी-बारी से लोग उसपर चढ़कर दूसरी बिल्डिंग पर आए और उनकी जान बच गई.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
