Last Updated:
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के शुरुआती रिव्यू की बाढ़ आ गई है. फैंस इस फिल्म को कल्ट मास्टरपीस बता रहे हैं. कसी हुई कहानी, हैरान कर देने वाले ट्विस्ट और अंत में होश उड़ा देने वाले क्लाइमैक्स ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रख दिया है. जॉर्जकुट्टी के किरदार में मोहनलाल की दमदार परफॉर्मेंस और जीतू जोसेफ के लाजवाब डायरेक्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है.
मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड मूवी दृश्यम 3 थिएटर्स में आज रिलीज हो चुकी है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार मोहनलाल के फैंस के लिए आखिरकार वो बड़ा दिन आ ही गया, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था. उनकी ‘दृश्यम 3’ आज यानी 21 मई सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस मूवी साथ एक बार फिर मोहनलाल अपने कल्ट किरदार जॉर्जकुट्टी के रूप में बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी को देखने के लिए थिएटर्स में भीड़ लग गई है. लोग ‘दृश्यम 3’ की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं.
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के शुरुआती रिव्यू आने शुरू हो गए हैं, जो यह साफ इशारा कर रहे हैं कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है. किसी फिल्म की कसी हुई कहानी की तारीफ की है तो किसी ने मोहनलाल की दमदार एक्टिंग की.
‘दृश्यम 3’ में हैरान कर देने वाला ट्विस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘दृश्यम 3 में वो सब कुछ है जिसकी फैंस उम्मीद कर रहे थे, बल्कि यह उससे भी कहीं बढ़कर है. फिल्म की कसी हुई कहानी, हैरान कर देने वाले ट्विस्ट, गहरे इमोशंस और मोहनलाल का धांसू अंदाज सीधे दिल में उतर जाता है. फिल्म का हर एक सीन आपको स्क्रीन से बांधे रखता है और इसका क्लाइमैक्स तो होश उड़ा देने वाला है. यह बेहतरीन सिनेमा का यह एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. मलयालम सिनेमा ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सोना उगल दिया है.’
Rating – ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ ✨
Drishyam 3 Raises the Bar Again ..A Masterclass in Suspense Cinema 🔥
Drishyam 3 delivers everything fans hoped for and more .. gripping storytelling, brilliant twists, intense emotions, and #Mohanlal in absolute top… pic.twitter.com/1fqYzj4iyL
