Thursday Box Office Collections: 'आवारापन 2' ने छठे दिन की सबसे कम कमाई, ऑडियंस के लिए तरस गई 'बंटवारा 1947'

Last Updated:

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. लेकिन रिलीज के छठे दिन अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की है. वीकेंड की रफ्तार के बाद वर्किंग डेज में फिल्म का कलेक्शन थोड़ा गिरा है. वहीं दूसरी ओर, सनी देओल की बड़े बजट वाली ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसती नजर आई. घटते फुटफॉल्स और सुस्त कमाई के चलते फिल्म अपनी लागत वसूलने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा कब्जा कर लिया है. साल 2007 में आई ‘आवारापन’ के सीक्वल में आइकॉनिक शिवम पंडित के किरदार में लौटकर इमरान हाशमी ने तहलका मचा दिया है. फिल्म ने महज 5 दिनों में ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन छठे दिन ‘आवारापन 2’ की सबसे कम कमाई हुई. वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ऑडियंस के लिए तरसती दिख रही है.

‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 22 करोड़ की दमदार ओपनिंग के साथ की थी. शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया और कलेक्शन 33.75 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ का शानदार कारोबार किया. इसके बाद अहम मंडे टेस्ट पास करते हुए सोमवार को 9.25 करोड़ और मंगलवार को अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए 9.75 करोड़ बटोरे.

बुधवार यानी अपने छठे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी सुस्त पड़ी और 6.75 करोड़ रुपये जुटाए, जो अब तक की इसकी सबसे कम एक दिन की कमाई है. इन आंकड़ों के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 107.50 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि ग्रोस कलेक्शन 128.29 करोड़ है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विशेष भट्ट के प्रोडक्शन और नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरिंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार जैसे सितारे भी ‘आवारापन 2’ का हिस्सा हैं.

पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है. सनी देओल की इस मूवी को लेकर उम्मीदें जताई जा रही थीं, लेकिन देश विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी. सिनेमाघरों में 6 दिन बिताने के बाद भी ‘बंटवारा 1947’ भारत में महज 32 करोड़ का नेट कलेक्शन ही कर पाई है.

फिल्म की गिरती साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छठे दिन फिल्म महज 2 करोड़ के नीचे सिमट गई. देशभर में भारी तादाद में शो मिलने के बावजूद फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी. फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी. शनिवार को कमाई में बड़ा उछाल आया और इसने 13.50 करोड़ बटोरे. लेकिन रविवार को ही इसका ग्राफ नीचे गिर गया और शो कम होने के कारण फिल्म सिर्फ 7.25 करोड़ जुटा पाई, जो शनिवार की तुलना में करीब 22 फीसदी कम था.

इसके बाद वर्किंग डेज में फिल्म की हालत और पतली हो गई. सोमवार को इसने 2 करोड़ कमाए, जबकि मंगलवार को मल्टीप्लेक्स में टिकट के दाम कम होने की वजह से मामूली बढ़त के साथ कलेक्शन 2.25 करोड़ रहा. बुधवार को फिल्म की कमाई में 16 फीसदी की और गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका कलेक्शन सिमटकर महज 1.4 करोड़ रह गया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 32.15 करोड़ पर पहुंच पाया है.

लगभग 120 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ‘बंटवारा 1947’ को अपनी लागत निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी टिकने की जरूरत है. हालांकि, सिनेमाघरों में 6 दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म अब तक अपनी कुल लागत का महज 25 प्रतिशत हिस्सा ही वसूल कर सकी है. सनी देओल की इस फिल्म के लिए आगे की राह बेहद चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है. अगर यह अपने पूरे लाइफटाइम रन में 10 करोड़ और जोड़ भी लेती है, तब भी इसे लगभग 80 करोड़ का भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *