Last Updated:
दिल्ली में रविवार, 24 मई को लाल किले पर होने वाले ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ के चलते भारी ट्रैफिक जाम की चेतावनी जारी की गई है. कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर दोपहर से देर रात तक आवाजाही प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है.
रविवार को घर से निकलने से पहले 100 बार सोच लीजिएगा.
नई दिल्ली: अगर आप रविवार 24 मई को मध्य या उत्तरी दिल्ली की तरफ जाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! कल राजधानी की सड़कें भारी जाम की गवाह बनने वाली हैं. लाल किले पर होने वाले ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ में लगभग एक लाख लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. इस महा-जमावड़े को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बेहद सख्त एडवाइजरी जारी की है. साफ कह दिया गया है कि कल इन इलाकों में केवल पैर रखने की जगह मिलेगी, इसलिए गैर-जरूरी यात्रा से हर हाल में बचें.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
