Last Updated:
Red Fort Blast: लाल किला धमाका मामले में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें जांच एजेंसी की ओर से कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. आरोपी आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ दिल्ली ही नहीं थी, बल्कि लखनऊ में भी इन्होंने टार्गेट सेट कर रखे थे.
लाल किला धमाका मामले में एनआईए ने बड़ा और खौफनाक खुलासा किया है. (फाइल फोटो/Reuters)
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के रेड फोर्ट ब्लास्ट से जुड़े आतंकी मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि आतंकी संगठन AGuH मॉड्यूल का नेटवर्क केवल दिल्ली तक सीमित नहीं था, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई अहम सरकारी ठिकाने भी आतंकियों के निशाने पर थे. सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के रडार पर यूपी विधानसभा, बापू भवन और लोक भवन कॉम्प्लेक्स जैसे संवेदनशील स्थान शामिल थे. नए खुलासे से आतंकवादियों के मंसूबों का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. लाल किला के पास धमाका करने वाले आरोपियों का देश के अन्य हिस्सों में भी तबाही मचाने का नापाक इरादा था.
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में NIA ने हाल ही में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी और अब जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किए जाने की तैयारी है. जांच एजेंसी को मिले इनपुट्स ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि साजिश का दायरा दिल्ली से लेकर फरीदाबाद और लखनऊ तक फैला हुआ बताया जा रहा है. जांच में सामने आया है कि आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए “फैमिली ट्रिप” की आड़ ली गई थी. चार्जशीट के मुताबिक 25 से 30 अगस्त 2025 के बीच डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद फरीदाबाद से शाहीन की मारुति स्विफ्ट कार में लखनऊ पहुंचे थे. पहली नजर में यह यात्रा पारिवारिक दौरे जैसी लग रही थी, लेकिन NIA का दावा है कि यह एक सुनियोजित रेकी मिशन था.
लखनऊ में ऑपरेशनल बेस
जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों आरोपी लखनऊ में अपने रिश्तेदार के घर और शाहीन सईद के पैतृक मकान में ठहरे थे. शाहीन के पिता का घर लालबाग के खंडारी बाजार इलाके में स्थित है, जिसे कथित तौर पर ऑपरेशनल बेस के रूप में इस्तेमाल किया गया. यहीं से संवेदनशील सरकारी परिसरों और अन्य संभावित टारगेट्स की गतिविधियों पर नजर रखी गई.
बड़े पैमाने पर दहशत फैलाना था उद्देश्य
सूत्रों का कहना है कि AGuH मॉड्यूल का उद्देश्य बड़े पैमाने पर दहशत फैलाना था और इसके लिए सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना तैयार की जा रही थी. NIA अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. एजेंसी को आशंका है कि मॉड्यूल के कुछ और सदस्य अभी सक्रिय हो सकते हैं.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
