Last Updated:
0 साल बाद बारापुला फेज 3 फ्लाईओवर जून अंत तक शुरू होगा, सराय काले खां से मयूर विहार फेज 1 जुड़ेंगे, ट्रैफिक जाम, समय, ईंधन और प्रदूषण में कमी होगी
बारापुला फ्लाईओवर फेज 3 अब शुरू होने वाला है.
10 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बारापुला फ्लाईओवर फेज-3 जल्द शुरू होने वाला है. दिल्ली सरकार इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर को शुरू करने के लिए लगातार निगरानी कर रही है. आज भी दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा इसके निरीक्षण के लिए पहुंचे और लोगों को इसके निर्माण को लेकर खुशखबरी दी.
इस दौरान परवेश वर्मा ने कहा, ‘आठ दस सालों के लंबे इंतजार के बाद ये फ्लाईओवर पूरा होने वाला है. ये प्रोजेक्ट पिछली सरकार में शुरू हुआ था पर उस पर कोई भी प्रोग्रेस देखने को नहीं मिली. जब हमारी सरकार बनी तो हमने स्कोप रॉयल्टी से लिया हर हफ्ते मैंने इसका फॉलोअप किया. इसलिए सरकार ने इसके पैसे रोक के रखे. कई तरीके की एनओसी नहीं ली थी और हम ने सरकार में आने के सब एनओसी ली और तेजी से काम करवाया.
यह फ्लाईओवर एक स्टेट ऑफ आर्ट्स कॉरिडोर होगा.इसमें पैदल यात्रियों और साइकिल के लिए अलग कॉरिडोर बनाया गया है. इसका काम 30 जून को खत्म हो जाएगा और यह शुरू कर दिया जाएगा.
बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर के मुख्य फायदे
बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर (जिसे सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक जोड़ने वाला एलिवेटेड कॉरिडोर भी कहा जाता है) दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. इससे लाखों लोगों को फायदा होने वाला है जो मयूर विहार से सराय काले खां जाते हैं या नोएडा से दिल्ली आते हैं.
ये होंगे फायदे
- . समय की बचत- मयूर विहार (पूर्वी दिल्ली) से AIIMS (दक्षिण दिल्ली) तक की दूरी सिग्नल-फ्री लगभग 9 किमी की राह से तय होगी. यात्रा का समय केवल 15 मिनट रह जाएगा, जबकि पहले घंटों लग जाते थे.
- . ट्रैफिक जाम में कमी- सराय काले खां, रिंग रोड, DND फ्लाईवे और NH-24 जैसे प्रमुख चोक पॉइंट्स पर भीड़ कम होगी. पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
- . ईंधन की बचत और प्रदूषण कम- कम इंतजार और सुचारू यातायात के कारण ईंधन की बचत होगी.अनुमान है कि रोजाना 2 टन CO₂ उत्सर्जन कम होगा (लगभग 30,000 पेड़ों जितनी मात्रा).
- . दैनिक यात्रियों को राहत- लाखों लोग रोजाना इस रूट का इस्तेमाल करते हैं. एम्बुलेंस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और निजी वाहनों को तेज रास्ता मिलेगा. सराय काले खां के मल्टी-मॉडल हब (रेलवे, मेट्रो, ISBT आदि) तक आसान पहुंच बढ़ेगी.
- . समग्र विकास-पूर्वी-दक्षिण दिल्ली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, प्रॉपर्टी वैल्यू में सुधार हो सकता है. साइकिल ट्रैक और फुटपाथ भी बनाए जा रहे हैं, जो नॉन-मोटराइज्ड यातायात को बढ़ावा देंगे.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
