Last Updated:
Lawrence Bishnoi News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. गैंग के मेंबर्स पर लगातार निगाह रखी जा रही है और उनको ट्रैक किया जा रहा है. लगातार मॉनिटरिंग का फायदा मिलना शुरू हो गया है. दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटरों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है. (फाइल फोटो/Reuters)
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे. पुलिस को इन शूटरों की गतिविधियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने उन्हें ट्रैक करना शुरू कर दिया. निगरानी और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को विदेश में बैठे गैंग के नेटवर्क के जरिए निर्देश और सूचनाएं मिल रही थीं. इसी नेटवर्क के माध्यम से उन्हें संभावित निशानों के बारे में जानकारी दी जा रही थी, जिसके बाद उन्हें वारदात को अंजाम देना था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार शूटर दिल्ली में हुई कई आपराधिक घटनाओं में वांटेड थे. जांच में यह भी पता चला है कि वे पहले भी टारगेट बनाकर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और उनके विदेशी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
निज्जर मर्डर केस में चार्जशीट
बता दें कि अमेरिका ने भारतीय जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में आरोपी बनाया है. अब लॉरेंस को अमेरिका प्रत्यर्पित करने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. लेकिन क्या सच में लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा? दरअसल, अपराधियों के लिए अमेरिका से हुए प्रत्यर्पण की शर्तों के अनुरूप भारत में ट्रायल और सजा पूरी होने के बाद ही उसे निज्जर हत्याकांड में ट्रायल के लिए अमेरिका भेजा जा सकता है. मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भी अमेरिका ने अपने यहां सजा पूरी होने के बाद ही भारत को सौंपा था. इसलिए लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल भारतीय जेल में ही बंद रहेगा.
80 से ज्यादा मुकदमों में नाम
लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या और जबरन बसूली के 80 से अधिक मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं. एक्सपर्ट की मानें तो प्रत्यर्पण में देरी होने के बावजूद अमेरिका के साथ कूटनीतिक संबंधों को देखते हुए भारत निज्जर हत्याकांड की जांच में पूरा सहयोग कर सकता है. इसके तहत अमेरिकी जांच कर्ताओं को लॉरेंस बिश्नोई से जेल के भीतर पूछताछ की इजाजत भी दी सकती है. मुंबई आतंकी हमले के आरोपित हेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर राणा से जेल में पूछताछ की इजाजत अमेरिका ने दी थी. भारत से एनआइए की टीम ने अमेरिका जाकर दोनों का बयान भी दर्ज किया था.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
