गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसायटी में भीषण आग लग गई है. आग 14वें फ्लोर पर लगी. फायर विभाग की टीम ने 20 मिनट में ही आग पर काबू पाया. कहा जा रहा है कि मंगलवार शाम एसी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची, लेकिन फायर कर्मियों ने सोसायटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया. दमकल विभाग के इस त्वरित रिस्पांस पर सोसायटी के लोगों ने उनका ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया.
गाजियाबाद की शिप्रा सृष्टि सोसायटी में लगी भीषण आग, 14वें फ्लोर पर फट गया AC
