लालू के पोते का जन्मदिन तो बहाना है, असल में विपक्ष का ताकत दिखाना है, राहुल से लेकर केजरीवाल तक सब आएंगे

Last Updated:

Tejashwi Yadav Son Birthday Party: तेजस्वी यादव के बेटे इराज का आज पहला जन्मदिन मनाया जा रहा है. इस जन्मदिन की पार्टी में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल शामिल होने वाले हैं. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी भी इस बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकती हैं.

तेजस्वी यादव के बेटे की बर्थडे पार्टी की भव्य तैयारी

गाजियाबादः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पोते और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बेटे इराज का आज पहला जन्मदिन मनाया जा रहा है. इसके लिए जंगल सफारी की थीम पर कार्ड भी छपवाए गए हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन तेजस्वी यादव बड़े स्तर पर कर रहे हैं. साथ ही देश की राजनीति को एक संदेश देने की भी कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि बेटे के पहले जन्मदिन पर उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया. जो विपक्ष छिटका हुआ नजर आ रहा है, वह इस मंच पर एकत्रित नजर आएगा. यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित एक फार्म हाउस में होगा.

बुआ रागिनी यादव अपने भतीजे का मना रही हैं पहला जन्मदिन
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव उर्फ अत्रिमुनि ने बताया कि इराज का जन्मदिन उनकी बुआ, रागिनी यादव मना रही हैं. बता दें कि रागिनी यादव की शादी समाजवादी पार्टी नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई है. इराज का जन्मदिन रागिनी विला में मनाया जा रहा है. इस जन्मदिन की पार्टी के लिए लालू यादव का परिवार गाजियाबाद पहुंच भी चुका है. अपने पोते के पहले जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने के लिए लालू प्रसाद यादव ने कई विधायकों और सांसदों को भी न्यौता दिया है. वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस बर्थडे पार्टी में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आ सकती हैं.

तेजस्वी यादव के बेटे की बर्थडे पार्टी की चल रही है तैयारी.

तेज प्रताप और रोहिणी आएंगी की नहीं?
हालांकि इन सबके बीच जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, उसमें लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य का नाम शामिल है. सभी के मन में यह सवाल है कि क्या ये दोनों लोग अपने भतीजे के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन पर आएंगे की नहीं. इस भव्य आयोजन में उनके आने की अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है.

कैसी होगी लालू यादव के पोते की जन्मदिन की पार्टी
चर्चा यह है कि इराज के पहले जन्मदिन की तैयारी भव्य की गई है. इसके लिए रागिनी विला को जंगल सफारी की तर्ज पर सजाया गया है. ये जन्मदिन के कार्ड से भी झलक रहा है. वहीं बच्चों के लिए खेलने और पार्टी इंजॉय करने के लिए अलग से जगह बनाई गई है. खाने के लिए बिहार से लेकर नॉर्थ इंडियन डिशेज की भरमार है. खास मेहमानों के लिए खाने की अलग जगह और एक जगह बैठने के लिए खास तैयारी की गई है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *