'लॉक अप 2' के सेट पर फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, आकांक्षा के तलाक पर बयान से दुखी- 'आज भी मेरी पत्नी हो'

Last Updated:

‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक के ऐलान पर नाराजगी जताई है. गौरव खन्ना ने कहा कि उनके बीच सिर्फ बात हुई थी. वे अभी भी कानूनी तौर पर पति-पत्नी हैं. उन्होंने अफवाहों और आकांक्षा के खिलाफ हो रही बयानबाजी पर दुख जताया. दूसरी ओर, आकांक्षा चमोला ने शो में दावा किया था कि वे एक साल से अलग रह रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

गौरव खन्ना-आकांक्षा के बीच दिखे मतभेद.

नई दिल्ली: टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के सेट पर पहुंचे. उन्होंने पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक पर बयान पर नाराजगी जाहिर की. एक्टर ने सीधे आकांक्षा से सवाल किया कि उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर आकर इस तरह का बड़ा ऐलान क्यों किया? गौरव ने बात को साफ करते हुए कहा कि उन दोनों के बीच सिर्फ इस मुद्दे पर नॉर्मल बात हुई थी, अभी तक कोर्ट में कोई अर्जी साइन नहीं हुई है और न ही कुछ ऑफिशियल हुआ है. जब आकांक्षा ने सफाई देते हुए कहा कि तुमने यह फैसला तब लिया, जब तुम ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में गए थे. गौरव ने बीच में ही उन्हें रोकते हुए कहा कि शो पर जाने से ठीक सात दिन पहले तुमने यह बात कहकर बम फोड़ा था. अब ऐसे में मैं वहां जाकर स्टंट पर ध्यान देता या दिमाग की उलझनें सुलझाता?

शो की होस्ट फराह खान ने दोनों को अपने केबिन में अकेले बैठकर शांति से बात करने का मौका दिया. केबिन के अंदर गौरव ने आकांक्षा से कहा कि हमारे बीच इस बारे में मई में बात हुई थी, लेकिन बाहर लोगों को ऐसा लग रहा है जैसे हमारा तलाक हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है. लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं कि तुम शो में आने के लिए इस बात का इस्तेमाल कर रही थीं और मैं सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहा था. गौरव खन्ना ने आकांक्षा को याद दिलाया कि कानून की नजर में वे दोनों आज भी कपल हैं और पति-पत्नी के रिश्ते में बंधे हुए हैं.

अभी भी पति-पत्नी हैं आकांक्षा-गौरव
गौरव खन्ना ने आगे कहा कि सोशल मीडिया और बाहर के लोग इस बात को जिस तरह से ले रहे हैं, उसे देखकर वह काफी हैरान हैं. लोग अपनी मर्जी से मनगढ़ंत कहानियां लिख रहे हैं, जो कि बिल्कुल गलत है. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह आकांक्षा के बारे में बाहर एक भी बुरी बात बर्दाश्त नहीं कर सकते, क्योंकि कानूनी तौर पर वह अभी भी उनके पति हैं. गौरव का मानना है कि जिसके साथ उन्होंने अपनी जिंदगी का एक लंबा वक्त बिताया है और आज भी जो उनकी पत्नी हैं, उनके बारे में किसी का भी फालतू बोलना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है.

आपसी मतभेदों की वजह से रिश्ते में बढ़ी दरार!
‘लॉक अप’ के पिछले एपिसोड्स में आकांक्षा ने दावा किया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों का तलाक होने जा रहा है. शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बात करते हुए आकांक्षा ने अलग होने की असली वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा था कि शादी के समय उनके मन में मां बनने की कोई इच्छा नहीं थी, हालांकि उन्होंने इस के रास्ते बंद नहीं किए थे. उन्हें धीरे-धीरे समझ आ गया कि वह बच्चे नहीं चाहतीं, जबकि गौरव की सोच वक्त के साथ बदल गई. वे अब अपना परिवार बढ़ाना चाहते हैं. इसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो गए.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *