Last Updated:
Noida To Ganga Expressway Route: गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए नोएडा वासियों को ट्रैफिक की समस्या से जूढना पड़ता है. लेकिन अब ये समस्या दूर होने वाली है, क्योंकि प्राधिकरण ने नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है. आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं.
नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक रूट
नोएडा: जब से गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हुआ है, मेरठ से प्रयागराज जाने में लोगों को काफी सुविधा हो रही है और पूर्वांचल तक जाने के लिए उन्हें ट्रैफिक में फंसना नहीं पड़ रहा है. लेकिन नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में लोगों को काफी असुविधा हो रही है, जिसे देखते हुए सरकार ने एक खास मार्ग को मंजूरी दे दी है.
दरअसल, नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 से शुरू होकर गंगा एक्सप्रेसवे तक जाने के लिए 105 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क के बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में मात्र 30 से 45 मिनट का समय लगेगा, जिससे नोएडा वासियों के समय के साथ पेट्रोल-डीजल की भी बचत होगी.
पहले चरण में साढ़े पांच किमी लंबी सड़क
बता दें कि इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसके लिए जमीन उपलब्ध कराएगा और निर्माण की पूरी जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपी जाएगी. पहले चरण में 118 एकड़ जमीन पर जुनपत गांव से बील अकबरपुर तक साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा, जिसे सीधे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे तक जोड़ा जाएगा.
दूसरे चरण में 15 किमी का नया लिंक रोड
वहीं, दूसरे चरण में हापुड़ बाइपास से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा, जिसमें न्यू नोएडा और ग्रेटर नोएडा फेज-2 को जोड़ते हुए इसे हापुड़ बाइपास (NH-9) तक विकसित किया जाएगा. हालांकि, अभी 105 मीटर चौड़ी सड़क जुनपत तक बनी है, जिसे 37 किलोमीटर आगे बढ़ाते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 15 किमी का नया लिंक रोड तैयार किया जाएगा.
निर्माण कार्य की बाधा दूर
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले समझौते के मुताबिक अंसल समूह को सड़क के लिए जमीन खरीदकर प्राधिकरण को देनी थी. बिल्डर को इस सड़क के लिए निशुल्क जमीन देनी थी, लेकिन वह जमीन खरीद नहीं पाया. अब प्रोजेक्ट के कैंसिल होने से इन निर्माण कार्य में आने वाली बाधा दूर हो गई है. हाइटेक सिटी से सड़क के लिए जमीन मिल गई है. अब प्राधिकरण ये जमीन खरीदकर एनएचएआइ को देगा, जिसमें 118 एकड़ जमीन और खरीदी जानी है. जमीन खरेग जाने के बाद निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ होगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
