Last Updated:
Noida News : बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेशभर में मचे हंगामे की वजह से योगी सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद ऊर्जा विभाग ने 75 लाख स्मार्ट मीटर धारकों को लेकर बड़ा फैसला किया. उनका प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड की तरह काम करेगा. प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है. जब से घरों में स्मार्ट मीटर लगे, उपभोक्ताओं को परेशानियों ने घेर लिया. लोकल 18 ने इस बारे में नोएडा के लोगों से बात की.
नोएडा. योगी सरकार ने लगातार मिल रही शिकायतों के बीच बिजली के स्मार्ट मीटर वाली व्यवस्था खत्म कर दी है. बीते कई महीनों से स्मार्ट मीटर जुड़ी तमाम परेशानियों को लेकर जगह-जगह प्रदेशभर में लोग सड़कों पर उतर रहे. लोग स्मार्ट मीटर को लेकर भारी विरोध में दिखे. आरोप था कि स्मार्ट मीटर में अचानक से कब लाइट कट जाए, नहीं पता चलता. दोबारा रिचार्ज करने पर कई घंटे का समय लाइट चालू होने में लग जाते थे. सरकार का फैसला काबिले तारीफ है. इससे लोगों को राहत मिलेगी.
लोकल 18 से नोएडा निवासी विक्रम सिटी ने बताया कि बीते दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशानियों का सामना लोग कर रहे थे. जब मोबाइल में रिचार्ज खत्म होने को होता है तो कई बार अलर्ट मैसेज आ जाता है, लेकिन स्मार्ट मीटर में ऐसा नहीं था. सॉफ्टवेयर के ऊपर बिना काम किए, इन्होंने जल्दबाजी में स्मार्ट मीटर लगा दिए, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब उससे निजात मिलेगी.
इस तरह की आई परेशानियां
विक्रम ने कहा कि कम से कम अलर्ट मैसेज आना चाहिए कि हमारे स्मार्ट मीटर में रुपये खत्म हो रहे हैं, ताकि हम पहले से सतर्क हो जाएं, लेकिन बिना अलर्ट किए लाइट को काट देना और फिर जब उसकी शिकायत करना या फिर दोबारा रिचार्ज करने पर लाइट को सुचारू कराने के लिए घंटों इंतजार. नहीं पता होता था कि लाइट रात के 12:00 बजे कट रही है या दिन के 12:00 बजे. इससे नोएडा के हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.
क्या बोले ऊर्ज मंत्री
दूसरे निवासियों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों कि यूपी सरकार का फैसला काबिले तारीफ है. इससे जनता को राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद ऊर्जा विभाग ने 75 लाख स्मार्ट मीटर धारकों को लेकर बड़ा फैसला किया है. उनका प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड की तरह काम करेगा. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि अब सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा. अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें
