Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग में छक्कों की सुनामी लाने वाले राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी आज एक बार फिर से मैदान पर नजर आने वाले हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में अगर उनका बल्ला चला तो ना सिर्फ उनकी टीम फाइनल में पहुंचेगी बल्कि क्रिस गेल का दो रिकॉर्ड भी टूट सकता है.
आज वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने उतरेंगे क्वालीफायर 2 मुकाबला
नई दिल्ली. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऐसी तबाही मचाई है कि हर तरफ उनकी ही बात हो रही है. सारे क्रिकेट पंडित और पूर्व क्रिकेटर सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर की ही चर्चा कर रहा है. एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जैसी ताबड़तोड़ पारी खेली उसने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया. महज 29 बॉल पर 97 रन बनाकर इस ओपनर ने मैच को शुरुआत में ही राजस्थान की तरफ झुका दिया. टीम अब क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज शाम खेलने उतरेगी. यहां वैभव के निशाने पर क्रिस गेल का दो रिकॉर्ड होगा.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के करो या मरो मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने जैसी रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली उसने गुजरात की चिंता बढ़ा दी. राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर ने टूर्नामेंट में क्रिस गेल से सबसे ज्यादा 59 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ डाला. एक सीजन में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा बैटर बन गए. एक आईपीएल सीजन की तीन पारी में 10 या इससे ज्यादा छक्के जमाने का भी रिकॉर्ड बना डाला. वो क्रिस गेल के टूर्नामेंट में लगाए सबसे तेज शतक को तोड़ने से एक कदम दूर थे लेकिन आउट हो गए. अब उनके पास गुजरात के खिलाफ इस अधूरे काम को पूरा करने का मौका है.
क्रिस गेल को दो रिकॉर्ड टूटेंगे?
वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही बोल दिया था कि उनकी नजर क्रिस गेल से टूर्नामेंट में बनाए सबसे बड़े स्कोर को तोड़ने पर है. साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी. वैभव सूर्यवंशी गुजरात के खिलाफ इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का इरादा लेकर उतरेंगे.
आईपीएल में सबसे तेज शतक भी क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. 30 बॉल पर उन्होंने 2013 में खेली इसी पारी के दौरान इस कारनामे को अंजाम दिया था. वैभव हैदराबाद के खिलाफ 28 बॉल पर 97 रन बनाकर खेल रहे थे. 29वीं बॉल पर छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो गए. ऐसी गलती वो गुजरात के खिलाफ नहीं करना चाहेंगे.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
