Singapore Open 2026: पीवी सिंधु को एन से यंग ने हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर, फिर टूटा सपना

Last Updated:

पीवी सिंधु को सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक साउथ कोरिया की एन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लगातार गेम में भारतीय बैडमिंटन स्टार को 17-21, 14-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

पीवी सिंधु को एन से यंग ने हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर, फिर टूटा सपना

नई दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंंधु के हाथ एक बार फिर से निराशा लगी है. सिंगापुर ओपन में एन से यंग ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उनको सिर्फ 48 मिनट में हराकर बाहर कर दिया. क्वार्टर फाइनल मैच में पीवी सिंधु को यंग ने 21-17, 21-14 से हराया. इस जीत के साथ एन से यंग सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. उनका मुकाबला चेन यू फेई और टोमोका मियाजाकी के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा.

भारत की ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सिंधु ने मैच में वर्ल्ड नंबर 1 को टक्कर देने की कोशिश की  लेकिन कोई गेम नहीं जीत पाई. एन से यंग के आक्रामक खेल और सूझबूझ के आगे भारतीय स्टार की नहीं चली.  शुरुआत से ही एन से यंग ने अपना दबदबा बनाया और पहले गेम में 11-7 से बढ़त बनाई. पीवी सिंधु ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 13-14 तक पहुंचा दिया. एन से यंग ने देखते ही देखते बढ़त बनाई और स्कोर 18-13 कर दिया.  24 मिनट की हाई-इंटेंसिटी रैलियों के बाद, वर्ल्ड नंबर 1 एन से यंग ने यह क्वार्टरफाइनल मुकाबले का पहला गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया है.

दूसरे गेम में भी भारतीय स्टार सिंधु का प्रदर्शन कुछ खास नहीं नजर आया. यंग ने उनको लगातार अपनी बैकहैंड साइड और तेज शॉट्स से परेशान किया. इस गेम में साउथ कोरिया की खिलाड़ी ने नंबर वन होने का अपना रुतबा दिखाया. सिंघु ने पिछले गेम में 17 अंक हासिल किए थे लेकिन दूसरा गेम 14-21 के अंतर से हार गई.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *