IAS Story: कौन थे पूर्व आईएएस ध्यानेंद्र कुमार? जिनकी AC फटने से हो गई मौत

Last Updated:

IAS Story: देश की राजधानी दिल्ली के हौज खास में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई.यहां रिटायर्ड आईएएस (IAS) अधिकारी ध्यानेंद्र कुमार की उनके घर में एयर कंडीशनर यानी एसी के भीषण विस्‍फोट के कारण मौत हो गई.वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पहले चेयरमैन भी थे.आइए जानते हैं कि ध्यानेंद्र कुमार कौन थे?

ख़बरें फटाफट

IAS Story, UPSC, AC Blast Case, IAS Dhyanendra Kumar: पूर्व आईएएस ध्यानेंद्र कुमार की कहानी.

IAS Story, Dhyanendra Kumar biography: दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पहले चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी ध्यानेंद्र कुमार की उनके घर में एयर कंडीशनर फटने से मौत हो गई.घटना के बाद पूरे प्रशासनिक और कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर है.पुलिस और फोरेंसिक टीम फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर एसी में इतना बड़ा विस्फोट कैसे हुआ? आइए जानते हैं कि आईएएस ध्‍यानेंद्र कुमार कौन हैं और वह किन किन पदों पर रहे?

कौन थे ध्यानेंद्र कुमार?

ध्यानेंद्र कुमार देश के बेहद सम्मानित नौकरशाहों में गिने जाते थे. उनका जन्म 1946 में हुआ था और वह 1968 बैच के IAS अधिकारी थे. अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं.वे सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं थे, बल्कि भारत की आर्थिक नीतियों, प्रतिस्पर्धा कानून और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़े बड़े चेहरों में शामिल रहे.

कई जिलों के रहे कलेक्‍टर

ध्यानेंद्र कुमार का प्रशासनिक करियर जिलों से शुरू हुआ था. उन्होंने हरियाणा के कई जिलों में जिला कलेक्टर और डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम किया.वे करनाल और जींद के डिप्टी कमिश्नर रहे. इसके अलावा लेबर कमिश्नर, रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज, डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज समेत कई अहम पदों पर भी तैनात रहे.उनकी पहचान एक सख्त लेकिन नीतिगत फैसले लेने वाले अधिकारी के रूप में थी.

हरियाणा सरकार में भी संभाले बड़े पद

ध्यानेंद्र कुमार ने हरियाणा सरकार में भी कई अहम पदों पर काम किया. वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे.इसके अलावा हरियाणा स्‍टेट इंडस्‍ट्रियल एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट Haryana State Industrial & Infrastructure Development Corporation (HSIIDC) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे.हरियाणा में इंडस्ट्रियल पार्क्स और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में उनके योगदान को काफी सराहा गया.उनके काम के लिए उन्हें नेशनल सिटिजन्स अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली थी.

CCI के पहले चेयरमैन बने थे

ध्यानेंद्र कुमार को सबसे ज्यादा पहचान भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी Competition Commission of India (CCI) के पहले चेयरमैन के तौर पर मिली.साल 2009 से 2011 तक उन्होंने इस पद पर रहते हुए देश में प्रतिस्पर्धा कानून को मजबूत बनाने का काम किया. बड़ी कंपनियों के एकाधिकार पर नजर रखने और बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा कायम रखने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है.उनके कार्यकाल में CCI ने कई बड़े फैसले लिए जिनका असर देश की कॉरपोरेट व्यवस्था पर पड़ा.

केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में रहे सचिव

अपने प्रशासनिक करियर के दौरान ध्यानेंद्र कुमार ने केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में सचिव स्तर की जिम्मेदारी निभाई.उन्होंने रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में सचिव के रूप में काम किया. रक्षा मंत्रालय में रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक मामलों को संभाला जबकि सड़क परिवहन मंत्रालय में इंफ्रास्ट्रक्चर और हाईवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े मामलों पर काम किया.संस्कृति मंत्रालय में उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत और संस्थानों से जुड़े कई अहम फैसलों में भूमिका निभाई.

वर्ल्ड बैंक में भी किया भारत का प्रतिनिधित्व

ध्यानेंद्र कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया. नवंबर 2005 से जनवरी 2009 तक वे वर्ल्ड बैंक में भारत,बांग्लादेश,श्रीलंका और भूटान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे.इस दौरान उन्होंने दक्षिण एशिया से जुड़े कई आर्थिक और विकास प्रोजेक्ट्स पर काम किया. यही वजह थी कि उन्हें आर्थिक प्रशासन और नीति निर्माण का बड़ा विशेषज्ञ माना जाता था.

REC के चेयरमैन भी रहे

ध्यानेंद्र कुमार केंद्र सरकार के रूरल इलेक्‍ट्र्रिफ‍िकेशन कॉर्पोरेशन (Rural Electrification Corporation,REC) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे. ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाने से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स के विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही थी.

देर रात हुआ भीषण हादसा

पुलिस के अनुसार यह हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे हौज खास स्थित ध्यानेंद्र कुमार के घर में हुआ.उस समय घर में 80 वर्षीय ध्यानेंद्र कुमार उनके परिवार के सदस्य और घरेलू स्टाफ मौजूद थे. अचानक कमरे में लगे एसी में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई.धमाके की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई. तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई. कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया.रेस्क्यू टीम ने गंभीर रूप से झुलसे ध्यानेंद्र कुमार और उनके बेटे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया हालांकि इलाज के दौरान पूर्व IAS अधिकारी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *