Last Updated:
Emergency Landing of Flight: देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में लगातार बदले मौसम के मिजाज ने विमान सेवाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया है. तेज धूल भरी आंधी और अचानक हुई बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम हो गई. इसकी वजह से विमान की लैंडिंग लखनऊ में करानी पड़ रही है.
एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों में भड़का गुस्सा.
लखनऊ: आजकल सभी जगह का मौसम खराब चल रहा है. कहीं तेज आंधी बारिश तो कहीं तेज हवा चल रही हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा विमानों के उड़ने में दिक्कत आ रही है. ऐसा ही कुछ लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर देखने को मिला. पुणे से दिल्ली जा रही एक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से लखनऊ में लैंड कराना पड़ा. मगर, यहां यात्रियों ने अचानक से हंगामा काटना शुरू कर दिया. उन्होंने खाना-पीने की व्यवस्था पर सवाल उठाया. साथ ही जल्द से जल्द दिल्ली भेजने को लेकर नाराजगी जताने लगे.
देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में लगातार बदले मौसम के मिजाज ने विमान सेवाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया है. तेज धूल भरी आंधी और अचानक हुई बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ पूरी तरह प्रभावित हो गया. इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए ATC ने विमानों को दिल्ली में उतरने की अनुमति नहीं दी. इसकी वजह से एक विमान को आपातकालीन स्थिति में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया. इससे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भारी हलचल और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
यहां लोगों को जब पता चला कि उनकी फ्लाइट को लखनऊ में ही लैंड करा दिया गया है. तो उनका गुस्सा फूट गया. वह खाने पीने की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे. साथ ही जल्द से जल्द दिल्ली भेजने की मांग करने लगे. हालांकि, इस बारे में और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. मगर, कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें यात्रियों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है.
बुजुर्ग यात्री की वजह से हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें, इससे पहले बंगलूरू से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट की लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. यह कदम उड़ान के दौरान एक 80 साल के बुजुर्ग यात्री की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उठाना पड़ था. बुजुर्ग यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए विमान के पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी. सूचना मिलते ही एटीसी ने बिना वक्त गंवाए फ्लाइट को तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट (मोड़ने) कराने का निर्देश दिया था. विमान के लैंड होते ही डॉक्टरों ने बुजुर्ग यात्री का तत्काल (तुरंत) इलाज शुरू किया और समय पर मिले इलाज की बदौलत उनकी जान बचा ली गई थी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
