कभी जेन-जी का कन्फ्यूजन, कभी छोटे शहर का फ्यूजन! दिल की धड़कनें बढ़ाती सारा अली खान की ये 4 रोमांटिक फिल्में

Last Updated:

Sara Ali Khan Romantic Films OTT : सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं. उन्होंने चार बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं. इसमें उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ भी शामिल है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका रोमांस काफी पसंद किया गया था. उन्होंने हर बार अपने किरदार से दर्शकों को दीवाना बनाया है. एक्ट्रेस की ‘मेट्रो… इन डिनो’ को भला कौन भूल सकता है. उनकी चारों फिल्में ओटीटी पर मौजूद हैं.

नई दिल्ली: अगर आप बॉलीवुड में रोमांस के साथ थोड़ा सा ड्रामा और ढेर सारा देसीपन देखना पसंद करते हैं, तो सारा अली खान की फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. सारा अली खान ने अपने छोटे से करियर में कई अलग-अलग तरह की लव स्टोरीज को पर्दे पर उतारा है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई हैं. उनकी सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्में इस वक्त अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचा रही हैं. इनमें से कुछ फिल्में आपको हंसाएंगी, कुछ रुलाएंगी और कुछ तो आपको प्यार की गहराइयों में ले जाएंगी.

केदारनाथ : इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है फिल्म ‘केदारनाथ’ का, जो सारा अली खान की डेब्यू फिल्म भी है. यह एक बेहद इमोशनल और अलग मजहब के दो लोगों की खूबसूरत सी प्रेम कहानी है. फिल्म में सारा ने एक विद्रोही स्वभाव की पंडित की बेटी का रोल प्ले किया है.

फिल्म ‘केदारनाथ’ की कहानी में सारा को एक सीधे-साधे मुस्लिम कुली से प्यार हो जाता है. साल 2013 में उत्तराखंड में आई भयानक बाढ़ के बैकड्रॉप पर बनी फिल्म को आप जी 5 पर देख सकते हैं, जहां दोनों की केमिस्ट्री आपका दिल जीत लेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेट्रो… इन दिनों: अगर आपको आज के जमाने का मॉडर्न और शहरी रोमांस देखना पसंद है, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह फिल्म आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यह सुपरहिट फिल्म ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ की अगली कड़ी यानी स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो संगीत के साथ आगे बढ़ती है.

फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ की खूबी यह है कि इसमें आज के भारत के बड़े शहरों में पनपने वाली कई अलग-अलग लव स्टोरीज को एक साथ पिरोया गया है. फिल्म में सारा अली खान के साथ आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी और कई बड़े कलाकार अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते नजर आते हैं.

जरा हटके जरा बचके : अब बात करते हैं छोटे शहर के उस मिडिल क्लास रोमांस की, जिसने थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं. ‘जरा हटके जरा बचके’ एक बेहद मजेदार और अनोखी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी.

फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके ‘ में सारा अली खान और विक्की कौशल एक शादीशुदा जोड़े के रूप में हैं, जो मिडिल क्लास पाबंदियों के बीच अपना एक खुद का घर खरीदने का सपना देखते हैं. इस चक्कर में वे एक फर्जी तलाक का प्लान बनाते हैं, जिससे उनकी असल जिंदगी में भी रायता फैल जाता है. इसे आप ‘जियो हॉटस्टार’ पर एंजॉय कर सकते हैं.

लव आज कल (2020): आखिर में बात करते हैं मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ की, जो आज की जेन-जी पीढ़ी के रिश्तों और उनके नजरिए को बड़े करीब से दिखाती है. फिल्म में एक तरफ आज का दौर है, तो दूसरी तरफ 90 के दशक का पुराना रोमांस भी चलता है.

फिल्म ‘लव आज कल ‘ में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं, जो अपने करियर की बड़ी महत्वाकांक्षाओं और प्यार के बीच फंसे नजर आते हैं. अगर आप उलझे हुए रिश्तों और करियर की कशमकश वाली लव स्टोरी देखना चाहते हैं, तो इसे आज ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *