Last Updated:
अब तक चार से पांच लोगों को सुरक्षित मलबे से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. बचाव अभियान जारी है और टीम यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति फंसा न हो.
बिल्डिंग के मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है.
नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास में मौजूद एक जर्जर खंडहरनुमा ढांचा रिहायशी इमारत पर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ. दमकल विभाग को शाम 7:45 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. अब तक चार से पांच लोगों को सुरक्षित मलबे से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. बचाव अभियान जारी है और टीम यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति फंसा न हो.
About the Author
डेढ़ दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय, आनंद तिवारी ने इंदौर, मध्यप्रदेश के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की. वहीं से फ्रीलांसर के तौर पर दैनिक भास्कर से जुड़ गए. दिल्ली की पत्र…और पढ़ें
