'मौका मिला तो खेलने के लिए तैयार हूं…', T20 टीम में लौटने को बेताब गिल, खुलकर जाहिर की इच्छा

होमखेलक्रिकेट

‘मौका मिला तो खेलने के लिए तैयार हूं…’, T20 टीम में लौटने को बेताब शुभमन गिल

Last Updated:

Shubman Gill on T20I Team Comeback: शुभमन गिल भारत की T20 टीम में वापसी करने के लिए अपने खेल को और बेहतर बनाने में जुटे हैं. टीम से बाहर होने के बावजूद उन्होंने वापसी के लिए अपनी पूरी तैयारी दिखाई है. आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने इस फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम में वापसी की हुंकार भरी है. आरसीबी के खिलाफ आईपीएल फाइनल मैच से पहले उन्होंने कहा कि अगर उनके मौका मिलता है तो वह खेलने के लिए तैयार हैं.

भारतीय टी20 में वापसी को लेकर खुलकर बोले गिल.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में युवा खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस ने भारतीय टी20 टीम में जगह पाने की लड़ाई और मुश्किल कर दी है, लेकिन शुभमन गिल लगातार अपने खेल को बेहतर बनाकर टी20 टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. गिल ने दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. पिछले साल टी20 में साधारण प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस साल के टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया.

आईपीएल फाइनल से पहले गिल ने कहा, ‘अगर मेरा चयन टी20 टीम में होता है तो मैं खुशी से खेलूंगा. मेरा फोकस अपने खेल पर काम करने और एक बेहतर टी20, वनडे और टेस्ट बल्लेबाज बनने पर है.’ पिछले साल गिल ने 15 टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 291 रन बनाए थे, औसत 24.25 रहा और सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. इसके बावजूद गिल मानते हैं कि क्रिकेट में परफेक्ट होना मुश्किल है, लेकिन कोशिश हमेशा करनी चाहिए.

टी20 टीम से बाहर होने से तैयारी पर नहीं पड़ा फर्क
उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं, यही सोच मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. गिल के मुताबिक टी20 टीम से बाहर होना उनकी तैयारी या सोच को प्रभावित नहीं करता. उन्होंने कहा कि आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए प्लानिंग और तैयारी ही उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाती है.

आईपीएल में जमकर बोल रहा बल्ला
भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान ने कहा, ‘मैं उन्हीं चीजों पर ध्यान देता हूं जो मेरे कंट्रोल में हैं. मुझे क्या सुधारना है और टीम को क्या करना चाहिए, यही सोच मुझे फिट रखती है.’ गिल की बात सिर्फ कहने के लिए नहीं है. आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 722 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. भारतीय टीम में ओपनर की जगह के लिए उन्हें अब कड़ी चुनौती मिल सकती है.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *