Last Updated:
Khoda Surya Murder Asad Encounter Live: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सूर्या चौहान की हत्या के आरोपित असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. वहीं सूर्या के घर पर बीजेपी के साथ-साथ हिंदू संगठनों के नेताओं के पह…और पढ़ें
खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्या आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया है.
Surya Chauhan Murder News Live: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बीती 28 तारीख को सूर्य की मौत के बाद लगातार पुलिस की टीम मुख्य आरोपी असद की तलाश में जुटी हुई थी और आज अल सुबह असद और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें असद की मौत हो गई. जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया. इसके बाद परिवार वालों ने योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया. साथ ही मृतक सूर्या के घर पहुंचे सुनील शर्मा, जो कि साहिबाबाद विधानसभा से विधायक हैं. साथ ही यूपी सरकार में मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है. वह सिर्फ कहने के लिए नहीं बल्कि उसको जमीनी हकीकत पर भी लाती है. यही कारण भी रहा कि इस तरह के अपराधी को उसके किए की सजा मिली है.
