दिव्येंदु शर्मा ने 'मिर्जापुर' ही नहीं, इन 4 सीरीज में भी मचाया था गदर, मिस न करें ये अनूठे अवतार

Last Updated:

Divyendu Sharma Best Web Series Apart From Mirzapur OTT : एक्टर दिव्येंदु शर्मा को दर्शक ‘मिर्जापुर’ से जानते हैं, जिसमें उन्होंने कालीन भैया के बिगड़ैल बेटे का किरदार निभाया है. हालांकि, उन्होंने कुछ और अच्छी सीरीज में काम किया है, जिनमें उनकी परफॉर्मेंस भी देखने लायक है. हम आपको उनकी चार बेहतरीन वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें उनकी वर्सेटाइल एक्टिंग नजर आती है. आपने उनकी नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोरी’ देखी है? उन्होंने ‘द रेलवे मेन’ में भोपाल गैस त्रासदी के दौरान लोगों की जान बचाने वाले एक डाकू का अनोखा रोल निभाया है. आइए, ‘मिर्जापुर’ से इतर उनकी चार बेहतरीन सीरीज के बारे में जानते हैं, जिन्हें एक बार तो देखना बनता है.

ख़बरें फटाफट

दिव्येंदू शर्मा हर तरह के किरदार निभाने में कुशल हैं.

नई दिल्ली: जब भी दिव्येंदु शर्मा का नाम आता है, तो दिमाग में सबसे पहले ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया की इमेज उभरती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुन्ना भैया के सनकी किरदार से इतर दिव्येंदु ने कई ऐसी वेब सीरीज में काम किया है, जहां उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलता है? नेटफ्लिक्स से लेकर जी5 और जियो हॉटस्टार तक, उनकी ऐसी कई सीरीज हैं जो सस्पेंस, कॉमेडी और इमोशन का तगड़ा डोज देती हैं. अगर आप ‘मिर्जापुर’ के अलावा उनकी बेहतरीन एक्टिंग देखना चाहते हैं, तो उनकी कुछ चुनिंदा वेब सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं.

लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है नेटफ्लिक्स की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘ग्लोरी’ का. इसमें दिव्येंदु अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह हरियाणा के बॉक्सिंग बैकग्राउंड पर बनी एक बेहद इमोशनल और थ्रिलर कहानी है, जहां दिव्येंदु ने एक ऐसे भाई का रोल प्ले किया है जो अपने परिवार की उम्मीदों और पिता की बॉक्सिंग विरासत को बचाने के लिए खुद से जंग लड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में ‘बलवंत यादव’ नाम के एक डाकू का रोल किया है जो पुलिस बनकर भोपाल गैस त्रासदी के वक्त लोगों की जान बचाता है. सीरीज में उनका अनोखा और हीरोइक अंदाज दर्शकों के दिल को छू गया.

दिव्येंदु का 4 सीरीज में यादगार रोल

अगर आपको थोड़ा देसी मिजाज और डार्क कॉमेडी पसंद है, तो जी5 की सीरीज ‘बिच्छू का खेल’ आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है. वाराणसी की गलियों में सेट इस क्राइम थ्रिलर कहानी में दिव्येंदु ने ‘अखिल श्रीवास्तव’ नाम के शातिर राइटर का किरदार निभाया है. पूरी सीरीज मर्डर, करप्शन और पुलिस के साथ बिल्ली-चूहे के खेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दिव्येंदु की गजब की कॉमिक टाइमिंग, वन-लाइनर्स और तेज-तर्रार एक्टिंग आपको अंत तक बांधकर रखेगी.

‘लाइफ हिल गई’ (2024) में निभाया बिगड़ैल लड़के का रोल

भारी-भरकम और सीरियस किरदारों के बाद अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार की ‘लाइफ हिल गई’ एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा है. इस सीरीज में दिव्येंदु ‘देव’ नाम के एक बिगड़े हुए शहरी अमीर लड़के के रोल में दिखते हैं, जिसे अपने दादाजी की वसीयत और संपत्ति पाने के लिए पहाड़ों में जाकर एक टूटे-फूटे होटल को फिर से चमकाना पड़ता है. कुल मिलाकर, दिव्येंदु ने हर जॉनर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है और ये चारों सीरीज इस बात का पक्का सबूत हैं.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *