दिल्ली में आधी रात एनकाउंटर, बीच सड़क खूब हुई ठायं-ठायं, दबोचा गया हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा आशीष बक्करवाला

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में आधी रात एनकाउंटर, बीच सड़क खूब हुई ठायं-ठायं, दबोचा गया बक्करवाला

Last Updated:

पुलिस के मुताबिक, आशीष बक्करवाला पर आठ से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह चार मामलों में वांटेड चल रहा था. वह हत्या के एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था और हाल के दिनों में हिमांशु भाऊ गैंग के साथ मिलकर काम कर रहा था.

पुलिस ने कुख्यात ऑटो लिफ्टर मनोज बक्करवाला के बेटे आशीष बक्करवाला को दबोच लिया. (तस्वीर – दिल्ली पुलिस)

बाहरी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आउटर दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और एक वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से दो-दो राउंड गोलियां चलीं और कुछ देर तक इलाके में ठायं-ठायं की आवाजें गूंजती रहीं. आखिरकार पुलिस ने कुख्यात ऑटो लिफ्टर मनोज बक्करवाला के बेटे आशीष बक्करवाला को दबोच लिया.

पुलिस के मुताबिक, आशीष बक्करवाला पर आठ से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह चार मामलों में वांटेड चल रहा था. वह हत्या के एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था और हाल के दिनों में हिमांशु भाऊ गैंग के साथ मिलकर काम कर रहा था.

जांच में सामने आया है कि 14 मई की रात मुंडका, रनहोला और कंझावला इलाके में हुई फायरिंग की वारदातों में भी उसका नाम सामने आया था. इन घटनाओं के बाद से आउटर जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि आशीष अपने गांव बक्करवाला आने वाला है. सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने इलाके में जाल बिछाया. जैसे ही पुलिस टीम ने उसे रोककर सरेंडर करने को कहा, उसने कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आशीष बक्करवाला को काबू कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस उसके गैंग कनेक्शन समेत हालिया फायरिंग की घटनाओं में भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में हाल के दिनों में हुई फायरिंग की कई वारदातों के राज खुल सकते हैं.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *