Last Updated:
Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा. स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. जानिए संभावित कीमत और फीचर्स…
Xiaomi 17T बन सकता है नया फ्लैगशिप किलर, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
शाओमी (Xiaomi) भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन 4 जून को भारत में लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं, जिससे फोन को लेकर उत्साह बढ़ गया है.
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी 17T को भारत में यूरोप की तुलना में कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 65,999 रुपये हो सकती है. हालांकि, लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स और अन्य छूट के आधार पर कीमत में बदलाव संभव है.
दमदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
शाओमी 17T में 6.59 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेजोलूशन और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिस्प्ले आउटडोर इस्तेमाल के दौरान 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है.
डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है. पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए जाएंगे, जबकि बाईं तरफ का फ्रेम पूरी तरह साफ रहेगा.
MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने की संभावना है. इसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है. स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलेगा. इसके अलावा, फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है. प्रीमियम फीचर्स, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप के साथ Xiaomi 17T भारतीय बाजार में एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आ सकता है.
6500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा
बैटरी के मामले में Xiaomi 17T काफी दमदार साबित हो सकता है. इसमें 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
