Last Updated:
Khoda Murder News Live:दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी में सूर्या चौहान की हत्या मामले में पुलिस ने पीलीभीत जिले से दो और लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिसनकी पहचान आतिफ और फरहान के रूप में हुई है. आरोप ह…और पढ़ें
खोड़ा हत्याकांड के पल-पल के अपडेट्स…
Khoda Surya Murder Case Asad Encounter Live: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन यानी की बीजे 28 मई को कुछ मुस्लिम लड़कों ने मिलकर हिंदू लड़के सूर्या चौहान की चाकू गोदकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने से पहले मुख्य हत्यारोपित असद ने सूर्या से पूछा था कि क्या तुमने कभी बकरा कटते हुए देखा है? फिर जैसे ही सूर्या ने कहा कि नहीं, तो असद ने कहा कि चलो आओ मैं दिखाता हूं और इतना कहने के बाद असद ने सूर्या के पेट में चाकू मार दिया और अंदर ही अंदर घुमाने लगा. इसके बाद सूर्या वहीं लहूलुहान हालत में गिर गया. असद और उसके दोस्तों को लगा कि सूर्या मर गया है, फिर वह भाग गए. आनन-फानन में सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. सूर्या की मौत के बाद घरवालों के साथ-साथ अन्य लोगों ने एनकाउंटर की मांग की. इसके बाद पुलिस ने घेरकर सूर्या के हत्यारे असद को एनकाउंटर में मार गिराया. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
