Last Updated:
New Delhi station – दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने जाने वालों के मन में धुकधुकी लगी रहती है, जब तक स्टेशन समय पर पहुंच जाएं. आफिस ऑवर में लोगों को पता होता है कि सुबह और शाम को सड़कों पर ट्रैफिक अधिक रहता है.पर स्टेशन का पीक ऑवर होता है, उस समय स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक होता है,भले ही यह समय तड़के का क्यों न हो. ट्रैफिक से बचकर कैसे ट्रेन पकड़े, जानें.
नई दिल्ली से रोजानार 350 से अधिक ट्रेनों का ऑपरेशन होता है.
नई दिल्ली. दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने जाने वालों के मन में धुकधुकी लगी रहती है, जब तक स्टेशन समय पर पहुंच जाएं. क्योंकि ट्रैफिक में फंस कर कहीं ट्रेन छूटने का डर रहता है. हालांकि आफिस ऑवर लोगों को पता होता है कि सुबह और शाम को सड़कों पर ट्रैफिक अधिक रहता है. इसलिए समय लेकर घर से निकलते हैं. लेकिन स्टेशनों का भी पीक ऑवर होता है. इसको भी ध्यान में रखकर आपको घर से निकलना चाहिए, वरना स्टेशन के करीब पहुंचकर आपकी ट्रेन छूट सकती है.स्टेशन का पीक ऑवर कब होता है और दिल्ली के किन स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं?
दिल्ली का प्रमुख रेलवे स्टेशन नई दिल्ली है. जहां से रोजाना 350 से अधिक ट्रेनों का ऑपरेशन होता है. इनमें तमाम ट्रेनें यहीं से चलती और खत्म होती हैं. कई ट्रेनें यहां से होकर गुजरती हैं. यहां से शुरू होने वाली वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं. इन प्रीमियम ट्रेनों के आने-जाने का समय पीक ऑवर होता है.
इसलिए एक साथ पहुंचता है ट्रैफिक
कई ट्रेनों के छूटने का समय आसपास होने के एक साथ ट्रैफिक स्टेशन की ओर जाता है.इस वजह से लोग दिल्ली या एनसीआर के विभिन्न इलाकों से स्टेशन के आसपास आसानी से पहुंच जाते हैं. लेकिन फिर जाम में फंस जाते हैं.
इस समय ट्रेन पकड़ने वाले रखें खास ध्यान
ज्यादातर वंदे भारत, राजधानी और शताब्दी नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 6 बजे के आसपास छूटती हैं. इसलिए दिल्ली और एनसीआर के कोने-कोने से आने वाले यात्रियों की कोशिश होती है कि साढ़े पांच बजे तक स्टेशन पहुंच जाएं. इसको ध्यान में रखते हुए पांच बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक स्टेशन के आसपास एक साथ ट्रैफिक जुटता है. इस वजह से नई दिल्ली स्टेशन के आसपास की रेड लाइटों पर भारी ट्रैफिक रहता है और जाम के हालत बन जाते हैं. इसी तरह शाम के समय एक साथ कई राजधानी ट्रेनें होती हैं. उस समय भी एक साथ यात्री स्टेशन की ओर जाते हैं. चूंकि इस समय स्टेशनों के आसपास सामान्य ट्रैफिक भी रहता है. इसलिए सुबह की तुलना में ज्यादा भीड़ रहती है.
समय लेकर निकलें
अगर आप नई दिल्ली स्टेशन से सुबह प्रीमियम ट्रेनें पकड़ने जा रहें हैं तो थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें. जिससे अगर आसपास की रेड लाइट पर जाम मिल भी जाए तो भी आप समय पर स्टेशन पहुंच जाएं. शाम को राजधानी पकड़ने या उस समय चलने वाली कोई और ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो अतिरिक्त समय लेकर यहां से निकलें. क्योंकि शाम को सामान्य ट्रैफिक भी रहता है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
