Last Updated:
joe root test runs vs new zealand: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट लॉर्ड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में 75 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके नाम 21 टेस्ट मैचों में 1925 रन दर्ज हैं. उन्होंने अब तक 163 टेस्ट मैचों में 13943 रन बनाए हैं. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 14000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 57 रनों की जरूरत है.
इंग्लैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं जो रूट.
नई दिल्ली. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 4 जून से जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, तो सबका ध्यान दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज जो रूट पर होगा. अपनी शानदार फॉर्म से क्रिकेट जगत में राज कर रहे रूट इस मैच में एक ऐसा महारिकॉर्ड बनाने के करीब हैं, जो आज तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई बल्लेबाज नहीं कर सका. रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने से महज 75 रन दूर हैं और लॉर्ड्स टेस्ट में वह यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर सकते हैं. लॉर्ड्स में रूट का बल्ला खूब रन बरसाता है. वह इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे जयदा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं.
ऐसा करने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज
जो रूट ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में 1925 रन बनाए हैं. अगर वह लॉर्ड्स टेस्ट में 75 रन और बना लेते हैं, तो वह कीवियों के खिलाफ दो हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में वह पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद (1919 रन) को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं. इस सूची में भारत के राहुल द्रविड़ (1659 रन) तीसरे और सचिन तेंदुलकर (1595 रन) चौथे स्थान पर हैं.
सचिन तेंदुलकर के क्लब में भी एंट्री की तैयारी
रूट सिर्फ इसी एक रिकॉर्ड पर नहीं रुकने वाले हैं. उनके निशाने पर टेस्ट क्रिकेट का एक और कीर्तिमान है. 163 टेस्ट मैचों में 13943 रन बना चुके रूट को 14000 टेस्ट रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 57 रनों की दरकार है. क्रिकेट इतिहास में अब तक केवल भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (15921 रन) ही इस जादुई आंकड़े को पार कर सके हैं. रूट यह उपलब्धि हासिल करते ही दुनिया के दूसरे और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड भी खतरे में
घरेलू मैदानों पर जो रूट का बल्ला हमेशा आग उगलता है. इंग्लैंड में खेलते हुए उन्होंने 84 मैचों में 7329 रन बनाए हैं. अपने घर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में वह ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (7578 रन) से 340 रन पीछे हैं. इस तीन मैचों की सीरीज के दौरान रूट के पास पोंटिंग को पछाड़कर होम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने का सुनहरा मौका होगा.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
