दिल्ली की 3 सड़कें, जहां रोजाना रेंगता है ट्रैफिक, अब NHAI बनाएगा जाम-फ्री, गुरुग्राम-फरीदाबाद तक सर्र से दौड़ेंगी कारें

होमफोटोDelhi

दिल्ली की 3 सड़कें, जहां रोजाना रेंगता है ट्रैफिक, अब NHAI बनाएगा जाम-फ्री

Last Updated:

दिल्ली की सबसे भीषण जाम वाली सड़कों को अब एनएचएआई जाम फ्री बनाएगा. द‍िल्‍ली सरकार के अनुरोध पर NHAI मथुरा रोड, टीकरी बॉर्डर मार्ग और एमजी रोड के लिए डीपीआर बना रहा है. यहां फ्लाईओवर और चौड़ीकरण से जाम घटाने की कोश‍िश की जाएगी और लोगों के समय और ईंधन की भी बचत होगी. आइए व‍िस्‍तार से जानते हैं..

दिल्ली के सबसे ज्यादा जाम वाली 3 सड़कों की बात करें तो आपके जेहन में मथुरा रोड, टीकरी बॉर्डर और गुरुग्राम को दिल्ली से जोड़ने वाला एमजी रोड ही आएंगे. ये तीनों ही ऐसे रोड हैं जहां लाखों की संख्या में लोग रोजाना सफर करते हैं और भीषण जाम में फंसकर ही पहुंचते हैं. हालांकि अब ये तीनों ही रोड ट्रैफिक जाम की समस्या से फ्री हो जाएंगे.

दिल्ली सरकार के अनुरोध पर अब एनएचएआई ने इन तीन सबसे व्यस्त मार्गों को जाम-मुक्त बनाने की जिम्मेदारी ली है.मथुरा रोड, टीकरी बॉर्डर मार्ग और एमजी रोड को लेकर करीब एक साल पहले दिल्ली सरकार ने NHAI से मदद मांगी थी. वहीं अब एनएचएआई ने इन तीनों की फीजिबिलिटी देखने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है.

मथुरा रोड अभी नहीं बल्कि दशकों से दिल्ली का सबसे भीषण जाम वाला रोड है. इंडिया गेट से बदरपुर तक 15 किमी लंबा यह मार्ग दक्षिण दिल्ली को फरीदाबाद और आगरा से जोड़ता है. इस रोड पर रोजाना पीक आवर्स में ही नहीं बल्कि दोपहर में भी जाम लगा रहता है या ट्रैफिक स्लो रहता है. इस सड़क पर 7 लालबत्तियां हैं और अक्सर भारी जाम लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरा सबसे ज्यादा जाम वाला रोड है टीकरी बॉर्डर मार्ग (रोहतक रोड). यह पंजाबी बाग से पीरागढ़ी होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक करीब 17 किमी लंबी सड़क है. इस सड़क पर भारी वाहनों और दुकानों की वजह से यहां अक्सर जाम रहता है और गाड़ियां 10-20 की स्पीड से चलती हैं, इस पर 6 लालबत्तियां हैं और लोगों को बेहद परेशानियां झेलनी पड़ती हैं.

दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने वाला एमजी रोड भी जाम के लिए कुख्यात है. अंधेरिया मोड़ से गुरुग्राम बॉर्डर तक 18 किमी लंबा यह मार्ग दिल्ली-गुरुग्राम के लाखों लोगों की लाइफलाइन है. इस सड़क पर रोजाना की आवाजाही काफी ज्यादा है लेकिन यह जाम से त्रस्त रहता है. इस पर 4 प्रमुख लालबत्तियां हैं और रोजाना बहुत भीड़ रहती है.

इन तीनों मार्गों को जाम-मुक्त करने से दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी. गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ की आवाजाही आसान हो जाएगी.

जाम कम होने से यात्रा का समय 30-40% तक घट सकता है, ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा. फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़क चौड़ीकरण से दिल्ली की यातायात व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को फायदा पहुंचेगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *