11 साल में 1 नाम से बनीं 2 फिल्में, पहली वाली कमाई में निकली बड़ी हिट, बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी दूसरी मूवी

Last Updated:

भारतीय सिनेमा में अक्सर एक ही नाम से कई फिल्में बनती हैं, लेकिन एक ही नाम से बनाई गई दो फिल्मों की किस्मत एकदम उलट निकली. पहली फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो अपनी अनोखी लव स्टोरी और शानदार गानों से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. युवा दर्शकों के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखा गया. हालांकि, जब ठीक 11 साल बाद इसी नाम से दूसरी फिल्म बड़े पर्दे पर उतरी, तो उसे ऑडियंस ने उसे रिजेक्ट कर दिया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब कोई फिल्म सुपरहिट होती है, तो मेकर्स उसकी फ्रेंचाइजी या उसी नाम से मिलती-जुलती कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं. मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी साल 2009 में अपनी एक कल्ट लव स्टोरी से युवाओं का दिल जीता था. इसके ठीक 11 साल बाद उन्होंने उसी नाम और उसी थीम पर एक और फिल्म बनाई, लेकिन हाथ नाकामयाबी लगी.

पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, मगर दूसरी फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया. हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान-दीपिका पादुकोण की ‘लव आज कल’ और कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की ‘लव आज कल’ की. साल 2009 में आई ‘लव आजकल’ की कहानी दो अलग-अलग दौर के प्यार की तुलना करती है.

एक तरफ मॉडर्न जमाने के जय (सैफ अली खान) और मीरा (दीपिका पादुकोण) हैं, जो प्रैक्टिकल हैं और करियर के लिए ब्रेकअप कर लेते हैं. वहीं दूसरी तरफ, वीर सिंह (ऋषि कपूर/सैफ अली खान) की पुरानी और वफादार मोहब्बत की कहानी (हरलीन के साथ) चलती है. फिल्म में दिखाया गया कि वक्त चाहे कोई भी हो, प्यार का अहसास कभी नहीं बदलता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2009 में रिलीज हुई इस मूवी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. इसके सभी गाने जैसे ट्विस्ट, दूरियां, चोरी बाजारी और आज दिन चढ़या खूब पॉपुलर हुए थे. सिनेमाघरों में बैठकर लोगों ने इस मूवी का खूब लुत्फ उठाया. दिल जीतने के साथ ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई की थी.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की ‘लव आज कल’ ने भारत में 86.12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दुनियाभर में इसकी टोटल कमाई 117 करोड़ रुपये हुई थी. इस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ फिल्म का वर्डिक्ट हिट है.

ठीक इसके उलट, साल 2020 में आई ‘लव आज कल’ दर्शकों के दिलों को जीत नहीं पाई. इसमें भी इम्तियाज अली ने दो अलग-अलग समय (1990 और 2020) की प्रेम कहानियों को समानांतर दिखाया. इसमें वीर (कार्तिक आर्यन) और जोई (सारा अली खान) की मॉडर्न उलझनों वाली लव स्टोरी के साथ रघु और लीना की पुरानी कहानी चलती है.

मगर इस बार कहानी दर्शकों को बहुत कमजोर लगी, जिसके चलते लोग किरदारों से कनेक्ट नहीं कर पाए. यही वजह है कि ‘लव आज कल’ सिनेमाघरों में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई. कमाई तो दूर की बात है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी.

साल 2020 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई ‘लव आज कल’ ने ओपनिंग तो 12 करोड़ की शानदार ली थी, लेकिन खराब वर्ड ऑफ माउथ और निगेटिव रिव्यूज के कारण शनिवार से ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई. पहले हफ्ते के बाद ही थिएटर्स खाली हो गए और 58 करोड़ की लागत में बनी फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 50 करोड़ की कमाई कर पाई. यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *