Khoda Surya Murder News: खोड़ा में 3 मदरसे सील, सूर्या के घर पर अब भी पुलिस, ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी

Last Updated:

Khoda Murder News: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान की हत्या के बाद से इलाके में पुलिस की तैनाती जारी है. एहतियात के तौर पर सूर्या के घर के बाहर भी पुलिस की तैनाती की गई है. वहीं सूर्या के परिजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है.

सूर्या के घर के बाहर पुलिस तैनात

गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की हत्या के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. अभी भी इलाके में पुलिस की मौजूदगी है. वहीं इस हत्याकांड के बाद अब प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है, जिसमें अपराधियों के साथ-साथ अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में खोड़ा में प्रशासन ने तीन मदरसे सील कर दिए. मदरसा सुल्तान अलारफीन और मदरसा रहमानिया को सील किया गया है. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तीसरे और फाइनल डे पुलिस पूरी तरह सतर्क है. खोड़ा में अभी भी पुलिस की मौजूदगी है. सूर्या चौहान के घर के पास अभी भी पुलिस तैनात है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. कई लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है.

सूर्या की हत्या के बाद से इलाके में कई दुकानें बंद
यह कार्रवाई 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कथित तौर पर उसके दोस्त असद और उसके साथियों द्वारा किये जाने के बाद की जा रही है. मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है. इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. कई दुकानें मंगलवार को बंद रहीं, जिनमें दोनों समुदायों के सदस्यों द्वारा संचालित प्रतिष्ठान भी शामिल थे. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं.

सूर्या की हत्या के बाद प्रशासन का ऑपरेशन क्लीन स्वीप
इस बीच, जिला प्रशासन और पुलिस ने खोड़ा में तीन दिवसीय ‘‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’’ शुरू किया, जिसके तहत किरायेदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अनाधिकृत संपत्तियों और संदिग्ध आपराधिक तत्वों का सत्यापन किया जा रहा है. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि इलाके में संचालित तीन मदरसों को सील कर दिया गया है, क्योंकि उनका संचालन बिना किसी मान्यता के किया जा रहा था.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *