70KM की रफ्तार से दिल्ली में आया तूफान, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की 3 फ्लाइट डैमेज

होमताजा खबरDelhi

70KM की रफ्तार से आया तूफान, IGI एयरपोर्ट पर मची तबाही, कई फ्लाइट्स डैमेज

Last Updated:

Delhi Strom IMD: देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGIA) पर रविवार शाम अचानक आए भीषण तूफान ने जमकर तबाही मचाई. बिना किसी पूर्व मौसम चेतावनी के आए इस तूफान के कारण भारी-भरकम ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और एयर इंडिया के तीन विमानों से जा टकराए. इस हादसे में तीनों फ्लाइट्स को काफी नुकसान पहुंचा. इनको मरम्मत के लिए तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया है.

एयर इंडिया की 3 फ्लाइट्स डैमेज

Delhi Dust Strom: रविवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) पर मौसम ने अचानक ऐसा भयानक रूप लिया कि पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. बिना किसी पूर्व अलर्ट या चेतावनी के आए इस भयंकर तूफान और तेज हवाओं ने एयरपोर्ट पर खड़े एयर इंडिया के तीन विमानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बताते चलें कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिन में तेज धूप और 39 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई.

एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:40 बजे हवाएं इतनी तेज थीं कि पार्किंग स्टैंड पर रखे गए भारी ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए. इंडिगो इंजीनियरिंग और एयरक्राफ्ट इंडिया इंजीनियरिंग की एक स्टेप लेडर (सीढ़ी) और एक ट्रेस्टल (स्टैंड) तेज हवाओं के दबाव में बहकर एयर इंडिया के तीन सिंगल-आइल विमानों से जा टकराए. हालांकि इंडिगो के सूत्रों का कहना है कि उनके उपकरण सुरक्षित तरीके से बंधे थे, लेकिन हवा का दबाव इतना अधिक था कि वे टूटकर खिसक गए.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

रविवार को दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. दिन भर तेज धूप के बाद हल्की बारिश हुई. शाम तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट इलाके में बारिश हुई, जिससे स्थानीय मौसम के हालात में बड़ा बदलाव आया. इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, रविवार सुबह शहर का कम से कम तापमान 27.7°C रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली IGI एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी-तूफान और बारिश हुई. जिसकी वजह से दिनभर की उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *