Last Updated:
Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में फेसबुक के जरिए दोस्ती कर धर्म परिवर्तन, निकाह, तीन तलाक और हलाला कराने का गंभीर मामला सामने आया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता के अनुसार, साल 2020 में फेसबुक पर नवीन राणा नाम के युवक से संपर्क हुआ और फिर यहीं से धर्म परिवर्तन का खेल शुरू हुआ.
गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन की कोशिश (सांकेतिक तस्वीर)
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निकाह कर धर्म परिवर्तन और तलाक का मामला सामने आया है. दरअसल गाजियाबाद में फेसबुक के जरिए दोस्ती कर धर्म परिवर्तन, निकाह, तीन तलाक और हलाला कराने के गंभीर आरोपों में अंकुर विहार थाने में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता कि तहरीर के अनुसार, पिछले 14 वर्षों से उसका शोषण किया जा रहा था. इंदौर निवासी एमबीए छात्रा की शिकायत पर नवीन राणा उर्फ नावेद, मौलाना कलीम सिद्दीकी, उनकी पत्नी समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
फेसबुक पर आरोपी से हुई थी मुलाकात
पीड़िता के अनुसार, साल 2020 में फेसबुक पर नवीन राणा नाम के युवक से संपर्क हुआ. बाद में दिल्ली बुलाकर मुजफ्फरनगर और मेरठ के मदरसों में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया गया और बंधक बनाकर रखा गया. आरोप है कि उसके बाद उसका जबरन निकाह कराया गया, शारीरिक शोषण किया गया और बाद में कई जगहों पर ले जाकर प्रताड़ित किया गया. पीड़िता ने सुनहरी मस्जिद, शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर भी ले जाने के आरोप लगाए हैं.
निकाह के 8-9 महीने बाद दिया तलाक
मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर एसआईटी जांच की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी खालिद हुसैन को तिकोना पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साल 2020 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पीड़िता से दोस्ती हुई थी और साल 2021 में दोनों ने निकाह किया था. आरोपी के अनुसार, करीब 8-9 महीने बाद उसने पीड़िता को तलाक दे दिया था. गिरफ्तार आरोपी लोनी के अशोक विहार क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
