Delhi-NCR ka Mausam:आज भट्ठी बनेगा दिल्ली-NCR, साथ में IMD ने दे दी गुड न्यूज़, दो दिन बारिश के भी आसार

होमताजा खबरDelhi

आज भट्ठी बनेगा दिल्ली-NCR, साथ में IMD ने दे दी गुड न्यूज़, दो दिन बारिश भी

Last Updated:

Delhi-NCR ka Mausam- दिल्ली NCR में अगले दो दिन 43 डिग्री तक भीषण गर्मी पड़ेगी. साथ ही भीषण लू चलेगी.IMD ने इसी सप्‍ताह बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है

इस सप्‍ताह बारिश के भी है पूरे आसार.

नई दिल्‍ली. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. IMD के अनुसार अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटे के दौरान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़कर 43 डिग्री पहुंचने की संभावना है. इससे साथ ही दिन में भीषण लू चलेगी और उमस बढ़ेगी. लोगों को खूब गर्मी का एहसास होगा. हालांकि इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी. आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी सक्रिय है. इसके साथ ही 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है. इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

तापमान भी गिरेगा

आईएमडी का अनुमान है कि अधिकतम तापमान अगले दो दिनों तक बढ़ने के बाद स्थिर रहेगा और फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 10 जून तक 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा सकती है.

दिल्‍ली एनसीआर में होगी बादलों की आवाजाही.

12 और 13 जून को बारिश

मौसम विभाग ने 12 और 13 जून के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

इस सप्‍ताह गर्मी और बारिश दोनों

कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन गर्मी रहने पड़ने की संभावना है, लेकिन सप्ताह के दूसरे के मध्‍य में बारिश और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम राहत भरा हो सकता है. गुरुवार और शुक्रवार को संभावित बारिश का इंतजार लोगों को झुलसाती गर्मी से कुछ राहत दिला सकता है

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *