Last Updated:
दिल्ली के स्वरूप नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत रेड के दौरान अफ्रीकी महिला चौथी मंजिल से कूद गयी. जिससे उसकी मौत हो गय. जांच के दौरान फ्लैट से एमडीएमए, हेरोइन और मेथ लैब का सामान मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
पुलिस टीम को देखते ही भागकर बालकनी गयी और कूद गयी. सांकेतिक फोटो
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (ANS) की टीम की छापेमारी के दौरान एक विदेशी महिला ने चौथी मंजिल से कूद दी. पुलिस ड्रग्स मामले में छापेमारी करने पहुंची थी. तभी महिला कूछ गयी. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार बुराड़ी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले की जांच के तहत एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम स्वरूप नगर इलाके में पहुंची थी. यहां एक फ्लैट में छापेमारी के दौरान पुलिस ने रोमियो उर्फ स्काई नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके पास से करीब 30 ग्राम एमडीएमए (MDMA) और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई.
अफ्रीकी नागरिक फ्लैट में रहते थे
जांच के दौरान पुलिस टीम उसी इमारत की चौथी मंजिल पर भी पहुंची, जहां दो अलग-अलग फ्लैटों में अफ्रीकी नागरिक रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक एक फ्लैट में रहने वाली स्टेला पियस नाम की महिला ने पुलिस टीम को देखा और कथित तौर पर बालकनी से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तलाशी के दौरान मिला नशीला पदार्थ
पुलिस को सामने वाले फ्लैट में रहने वाले अफ्रीकी नागरिक मार्टिन आरोन के पास से एक चाबी मिली. इस चाबी से स्टेला के फ्लैट का एक बंद कमरा खोला गया. कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी मात्रा में केमिकल, बीकर, पाइप, बोरे और इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने वाली मशीनें मिलीं.
अवैध रूप से ड्रग्स तैयार होती थी
शुरुआती जांच में पता चला है कि कमरे का इस्तेमाल कथित तौर पर मेथ (Methamphetamine) नामक सिंथेटिक ड्रग बनाने और उसका कच्चा माल रखने के लिए किया जा रहा था. पुलिस को आशंका है कि यहां अवैध रूप से ड्रग्स तैयार की जाती थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच एनडीपीएस एक्ट के तहत एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (नॉर्थ जिला) कर रही है. वहीं विदेशी महिला की मौत के मामले में स्वरूप नगर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने घबराकर छलांग लगाई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
