Last Updated:
वेस्टइंडीज ने रॉवमैन पॉवेल के छक्के के दम पर आखिरी ओवर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में जीत हासिल किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कमिंदु मेंडिस की फिफ्टी के दम पर 9 विकेट पर 147 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने 19.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पहले टी20 मुकाबले में हराया
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ. रोवमैन पॉवेल ने गुरुवार को आखिरी ओवर में छक्का लगाकर वेस्टइंडीज की टीम को जीत दिलाई. श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया था. आखिरी ओवर तक पहुंचे मुकाबले में विंडीज टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की. 19.2 ओवर में लक्ष्य अपने नाम करते हुए मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल की.
श्रीलंका के खिलाफ मेजबान वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की थी. पावरप्ले के छह ओवर में ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप ने 66 रन बना डाले. किंग को वनिंदु हसारंगा ने 37 रन के स्कोर पर बोल्ड किया और अचानक ही मैच बदल गया. श्रीलंका के गेंदबाजों ने यहां से शिकंजा सका और रन रेट धीमी होती चली गई.
The Home Town Hero Rovman Powell seals it in style!💥
