फ्रीजर में जम जाता है बर्फ का पहाड़? ये सीक्रेट जुगाड़ बचाएगा मेहनत, करेगा कूलिंग

Last Updated:

गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बढ़ जाता है. ठंडा पानी, आइसक्रीम और खाने-पीने का सामान सुरक्षित रखने के लिए लोग बार-बार फ्रिज खोलते हैं. लेकिन इसी मौसम में एक आम परेशानी भी सामने आती है. कई घरों में फ्रीजर के अंदर बर्फ की मोटी परत जमने लगती है, जिससे सामान रखने की जगह कम हो जाती है और कूलिंग भी प्रभावित होने लगती है. प्रयागराज की गृहणी रीना कुमारी ने आसान तरीका बताया है, जो बेहद कारगर है.

फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जमने की सबसे बड़ी वजह गर्म और नमी वाली हवा का अंदर पहुंचना है. जब बार-बार फ्रीजर खोला जाता है या दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता, तो नमी अंदर जाकर बर्फ में बदल जाती है. धीरे-धीरे यह परत मोटी होती जाती है.

ऐसे में एक आसान घरेलू ट्रिक काफी मददगार साबित हो सकती है. फ्रीजर को साफ करने के बाद उसकी दीवारों पर खाने वाले तेल या वैसलीन की बहुत पतली परत लगा दी जाए, तो बर्फ आसानी से चिपकती नहीं है. इससे बाद में जमी बर्फ को निकालना भी आसान हो जाता है और मोटी परत बनने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. यह तरीका इन दिनों सोशल मीडिया और किचन हैक्स में भी काफी चर्चा में है.

इसके अलावा कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर भी फ्रीजर को बर्फ से बचाया जा सकता है. जैसे गर्म खाना सीधे फ्रीजर में न रखें, दरवाजा ज्यादा देर तक खुला न छोड़ें और रबर सील की नियमित जांच करते रहें. अगर सील ढीली हो गई है तो बाहर की नमी लगातार अंदर जाती रहेगी और बर्फ तेजी से जमने लगेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने पर मशीन को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और कूलिंग क्षमता भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए समय-समय पर डिफ्रॉस्ट करना और सफाई बनाए रखना जरूरी है.

फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने पर मशीन को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और कूलिंग क्षमता भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए समय-समय पर डिफ्रॉस्ट करना और सफाई बनाए रखना जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *