Last Updated:
दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि सुबह 10:30 बजे हुई दो अपराधियों ने जिम ट्रेनर को करीब 20 राउंड गोलियां मारी. पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश की आशंका जता रही है.
दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की 20 गोली मारकर हत्या.
दिल्ली के दक्षिणी जिले का आया नगर इलाका आज सुबह दहल गया. करीब साढ़े 10 बजे यहां आरोपियों ने एक जिम ट्रेनर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने जिम ट्रेनर के सीने में 20 राउंड फायर कर छलनी कर दिया और मौके से फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के साउथ जिले के आया नगर में एक जिम ट्रेनर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या होने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. दोनों के बीच आपसी रंजिश में हत्या का शक जताया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक घटना फतेहपुर बेरी पुलिस थाना इलाके में हंसा चौक पर हुई. जहां हत्या की गई उस जगह का नाम द परफेक्ट जिम है. सूत्रों के मुताबिक आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या के पीछे गैंगस्टर लिंक के तार जुड़े हो सकते हैं. इस रंजिश में इससे पहले भी हत्या हो चुकी है. जिस पर फायरिंंग की गई उसका नाम विजय कुमार पुत्र देशराज है. फिलहाल स्पेशल सेल और स्पेशल स्टाफ के अधिकारी आया नगर में वारदात वाली जगह पर पहुंच चुके हैं और जांच कर रहे हैं.
लोगों का कहना है कि इलाके में उस वक्त दहशत पैदा हो गई जब एक के बाद एक करीब 20 राउंड फायर किए गए. बताया जा रहा है कि दो लोग किसी वाहन में सवार होकर लोडेड गन लेकर आए थे और जिम ट्रेनर को भून डाला. मरने वाले और मारने वालों के बीच रंजिश का मामला नजर आ रहा है. इससे पहले भी अपराधि यों द्वारा गोलीबारी करने और घटना को अंजाम देने की कोशिशें की गई हैं.
बता दें कि इससे पहले नरेला में भी जिम के सामने एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई थी. सुबह 7 बजे ही काम से बाहर जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को जिम के पास छुपे बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था. वहीं इससे भी पहले दिल्ली में कई बार जिम के बाहर गोलीबारी और हत्या करने की घटनाओं से इलाके दहल चुके हैं.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
