फतेहपुर बेरी में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, 4 नकाबपोश हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

होमताजा खबरक्राइम

दिल्‍ली: जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, 4 नकाबपोश हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Last Updated:

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में जिम ट्रेनर विजय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार के मुताबिक, चार हमलावर हेलमेट पहनकर जिम के बाहर घात लगाकर बैठे थे. एक व्यक्ति से विजय को बाहर बुलवाया गया और उसके बाहर आते ही कई राउंड गोलियां चला दी गईं. विजय की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताया है. मृतक की बहन और चाचा ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.

दिल्‍ली के फतेहपुर बेरी इलाके में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है.

Fatehpur Beri Murder Case: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. परिवार का आरोप है कि हमलावरों की संख्या चार थी और सभी ने हेलमेट पहनकर अपना चेहरा ढका हुआ था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं.

मृतक विजय के चाचा नरेंद्र ने बताया कि विजय रोजाना की तरह आया नगर इलाके में जिम ट्रेनिंग के लिए पहुंचा था. जिम में उस समय कुछ लोग मौजूद थे. लोगों के जाने के बाद विजय अपना सामान व्यवस्थित करने के लिए अंदर ही रुका हुआ था. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने विजय पर गोलियों की बौछार कर दी. करीब 11:45 बजे परिवार को घटना की जानकारी मिली. उन्‍होंने बताया कि चारों हमलावर हेलमेट लगाए हुए थे और उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था.

नरेंद्र ने बताया कि हथियारबंद इन हमलावरों ने एक व्यक्ति से विजय को बाहर बुलवाने के लिए कहा. जैसे ही विजय बाहर आया, हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चला दीं. गोली लगने के बाद विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.

परिवार ने जताया पुरानी रंजिश का शक
विजय के परिवार ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताया है. मृतक की बहन ने बताया कि विजय की सोमवार को कोर्ट में तारीख थी. परिवार उसकी जमानत कराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दिन उसकी हत्या कर दी गई. महिला ने कुछ लोगों के नाम भी लिए हैं और उन पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है. परिवार का आरोप है कि इससे पहले गांव में एक हत्या हुई थी, जिसमें विजय ने गाड़ी चलाई थी. उस मामले में उसका नाम सामने आया था.

हत्‍या के लिए चलीं थी 72 राउंड गोलियां
परिवार का दावा है कि इसी पुरानी रंजिश को लेकर विजय को निशाना बनाया गया. हालांकि, ये सभी आरोप मृतक के परिवार की ओर से लगाए गए हैं. पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की असली वजह और आरोपियों की भूमिका साफ हो सकेगी. वहीं, विजय के चाचा नरेंद्र ने एक पुराने हत्या मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि गांव में रतन नाम के एक व्यक्ति की हत्या में करीब 72 राउंड गोलियां चलाई गई थीं. परिवार को शक है कि इस मामले से जुड़े लोगों ने ही विजय की हत्या की है. उनका आरोप है कि पुरानी हत्या में विजय का नाम जबरदस्ती जोड़ा गया और इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया.

पुलिस ने अपने कब्‍जे में ली सीसीटीवी फुटेज
परिवार के मुताबिक, जिस जिम में विजय ट्रेनर के तौर पर काम करता था, वह उनके परिवार के ही बब्बू नाम के व्यक्ति का है. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. हमलावर किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान करने के साथ हत्या के पीछे की वजह और पुरानी रंजिश से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *