Uttar Pradesh Tomorrow Weather: अभी आपके शहर में हल्के-हल्के बादल छाए होंगे और भीनी-भीनी हवा चल रही होगी. मगर, कल आपको मौसम एकदम अलग और रौद्र रूप में देखने को मिलेगा. वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती जैसे जिले में आपको तपती जलती गर्मी सहन करनी पड़ेगी. वहीं, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद समेत कुछ जिलों में राहत मिल सकती है. यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. आइए जानते हैं यूपी के कल का मौसम.
कल का मौसम, 17 जून : UP में सूर्य देव का बरसेगा कहर, जल उठेगा शरीर, पर यहां आएगा 70KM/H की रफ्तार से तूफान
