4 करोड़ की चोरी का खुलासा, कैसे तनिष्क शोरूम में वारदात को दिया अंजाम, महज 25 मिनट में किया खेल

Last Updated:

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नितिन और काजल ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी, जबकि संजय वर्मा को चोरी के गहनों को ठिकाने लगाने में मदद के लिए शामिल किया गया था. उन्होंने कहा, “आरोपी मेडिकल इलाज के लिए पैसे जुटाने का बहाना बनाकर बाजार में गहने बेच रहे थे और कुछ आभूषण उन्होंने बेहद कम कीमत पर भी बेच दिए थे.”

गाजियाबाद में तनिष्क शोरूम से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा.

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में तनिष्क शोरूम से हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें शोरूम का कर्मचारी नितिन वर्मा, प्रेमिका काजल वर्मा और पिता संजय वर्मा शामिल है. पुलिस के मुताबिक यह चोरी नितिन और काजल की शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से की गई थी. आरोपित नितिन जैसे-तैसे शोरूम की चॉबी ले ली और वारदात को अंजाम दिया.

चोरी की घटना से एक रात पहले दी थी पार्टी
नितिन ने चोरी से ठीक एक रात पहले उसने अपने दोस्तों को शादी तय होने की खबर सुनाई और फिर सभी को पार्टी दी. इसके अगले ही दिन सुबह में शोरूम में करोड़ों रुपये की चोरी हो गई. पुलिस ने बताया कि नितिन यहां करीब डेढ़ महीने से काम कर रहा था और इस दौरान उसने यह पता लगा लिया था कि महने और कीमती गहने कहां रखे जाते हैं. शोरूम की चाबियां किसके पास होती हैं, यह सब उसने इतने कम समय में पता लगा लिया था.

कैशियर के बैग से नितिन ने चुराई थीं चाबियां
चोरी से एक दिन पहले नितिन ने शोरूम कर्मचारियों के लिए पार्टी रखी. इस दौरान उसने शोरूम की चाबियां रखने वाले कैशियर गौतम राज को खूब शराप पिलाई और फिर उसे घर छोड़ने ले गया. इस दौरान नितिन ने उसके बैग से सभी चाबी निकाल ली. अगले दिन सुबह 7 बजे ही नितिन अपने एक साथी के साथ शोरूम पहुंचा और चोरी कर ली. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे नितिन और उसका दोस्त आराम से शोरूम के अंदर घुस रहे हैं. घटना को लेकर

पूरे शोरूम में कोई अलार्म सिस्टम तक नहीं था
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि महज 25 मिनट के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपियों ने सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर चोरी नहीं की. क्योंकि उन्हें पता था कि सोने और हीरे के जेवरात कहां रखे हुए हैं. पुलिस ने बताया कि तीसरा साथी बाहर रखवाली कर रहा था. तीनों मिलकर करीब 4 करोड़ रुपये के जेवरात चुरा लिए और फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि शोरूम में 50 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण रखने के बावजूद भी कोई अलार्म सिस्टम नहीं था. नाइट ड्यूटी के लिए केवल एक गार्ड था, जो सुबह 7 बजे चला जाता है. सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कंपनी के हेडक्वार्टर से हो रही थी. लेकिन 25 मिनट तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया.

प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर बनाया था चोरी का प्लान
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नितिन और काजल ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी, जबकि संजय वर्मा को चोरी के गहनों को ठिकाने लगाने में मदद के लिए शामिल किया गया था. उन्होंने कहा, “आरोपी मेडिकल इलाज के लिए पैसे जुटाने का बहाना बनाकर बाजार में गहने बेच रहे थे और कुछ आभूषण उन्होंने बेहद कम कीमत पर भी बेच दिए थे.” पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 किलोग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 3.1 करोड़ रुपये है, और 6.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बाकी साथी अभी फरार हैं.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *