गाजियाबाद में घर में घुसकर दो बहनों को मारी गोली, रिश्ता टूटने से था नाराज, जॉनी को ढूंढ रही पुलिस

Last Updated:

Ghaziabad News: बहनों को गोली मारने के बाद आरोपी जॉनी ने कबूलनामा वीडियो शेयर किया है. उसने वीडियो में घायल युवतियों के पिता पर पैसे लेने का आरोप लगाया है. जॉनी ने बताया कि मेरी शादी दो साल पहले खुशी से तय हुई थी. इसी बीच खुशी के पिता मुझसे लगातार पैसे लेते रहे.

गाजियाबाद में रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने दो बहनों को मारी गोली.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर वाल्मीकि चौक में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने घर में घुसकर दो बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

रिश्ता टूटने के कारण गुस्से में था जॉनी
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी खुशी (20 वर्ष) और उसकी छोटी बहन निधि (18 वर्ष) घर पर मौजूद थीं. आरोप है कि पुराना बस अड्डा बारादरी, गाजियाबाद निवासी जॉनी शाम करीब 4:30 बजे उनके घर पहुंचा. पड़ोसियों के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पहले खुशी का रिश्ता जॉनी से तय हुआ था, लेकिन युवक की कथित गलत गतिविधियों के कारण परिवार ने लगभग चार माह पहले यह रिश्ता तोड़ दिया था. तभी से आरोपी रंजिश रखे हुए था.

दोनों बहनों पर की अंधाधुंध फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी करीब आधे घंटे तक गली में घूमकर रेकी करता रहा. इसके बाद वह घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया. जॉनी के हाथ में हथियार देखकर दोनों बहनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को सुरक्षित करने की कोशिश की. लेकिन आरोपी ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और रास्ते में रखा फ्रिज हटाकर अंदर घुसने का प्रयास किया. इसके बाद उसने दोनों बहनों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. फायरिंग में खुशी को चार गोलियां लगीं, जिनमें तीन पैर में और एक पेट में बताई जा रही है. वहीं निधि के मुंह पर एक गोली लगी है। गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं.

आरोपी जॉनी की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि गंभीर हालत को देखते हुए एक बहन को अन्य अस्पताल रेफर भी किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

आरोपित जॉनी ने वीडियो बनाकर बताई कहानी
बहनों को गोली मारने के बाद आरोपी जॉनी ने कबूलनामा वीडियो शेयर किया है. उसने वीडियो में घायल युवतियों के पिता पर पैसे लेने का आरोप लगाया है. जॉनी ने बताया कि मेरी शादी दो साल पहले खुशी से तय हुई थी. इसी बीच खुशी के पिता मुझसे लगातार पैसे लेते रहे. जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने मार्च 2026 में रिश्ता तोड़ दिया. इसी बात से आहत होकर मैंने खुशी और निधि के गोली मारी है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *