दिल्ली के लड़कों के लिए लॉटरी सी है ये बाजार, ₹1000 में चेंज हो जाएगी पूरी वार्डरोब, ₹500 में भरेगा शॉपिंग बैग

होमफोटोDelhi

दिल्ली के लड़कों के लिए लॉटरी सी है ये बाजार, ₹500 में चेंज हो जाएगा पूरा लुक

Last Updated:

Delhi Karol Bagh Monday Market For Boys: दिल्ली के करोलबाग में मंडे मार्केट नाम से कपड़ों, शूज, एक्सेसरीज की बाजार सजती है जहां लड़कों के लिए इतनी वैरायटी हैं और इतने कम दाम में कि 500 में बैग भर जाए. नाम मंडे मार्केट है लेकिन ग्राहकों की रौनक रोज ही दिखती है. 1000 रुपये में तो आपका पूरा वार्डरोब बदल जाएगा.

दिल्ली में लड़कों के कपड़ों की शॉपिंग की बात हो और बजट टाइट हो, तो बहुत से लोग सीधे करोल बाग की मंडे मार्केट का रास्ता पकड़ लेते हैं. नाम भले मंडे मार्केट हो, लेकिन यहां रोज रौनक देखने को मिलती है. खास बात ये है कि यहां आने वाले लड़कों का मकसद सिर्फ कपड़े खरीदना नहीं, बल्कि कम पैसे में अच्छा दिखना भी होता है. अगर जेब में 500–700 रुपये हों, तब भी यहां से 2–3 टी-शर्ट, एक जींस और कुछ एक्सेसरी लेकर निकलना मुश्किल नहीं. यही वजह है कि कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले लड़के और फैशन के शौकीन यहां बार-बार नजर आते हैं.

इस मार्केट की असली जान सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि यहां का माहौल है. हर दूसरी दुकान पर आवाज सुनाई देती है भैया देख लो, 150 की टी-शर्ट 200 की जींस एक बार क्वालिटी देख लो. यहीं से शुरू होता है मोलभाव का खेल. कई लोग एक दुकान छोड़ दूसरी दुकान पर जाते हैं, दाम पूछते हैं और फिर अपनी पसंद की डील लेकर ही मानते हैं.

मार्केट में सिर्फ बेसिक कपड़े ही नहीं, बल्कि ट्रेंडिंग फैशन भी देखने को मिल जाता है. ओवरसाइज टी-शर्ट, बैगी जींस, कार्गो पैंट, स्ट्रीट स्टाइल शर्ट और ट्रेंडी प्रिंट्स युवाओं को खूब पसंद आते हैं. कई बार ऐसे डिजाइन मिल जाते हैं जो महंगे मॉल में हजार रुपये से ऊपर दिखते हैं, लेकिन यहां कुछ सौ रुपये में मिल जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिन के मुकाबले शाम में यहां ज्यादा भीड़ नजर आती है. ऑफिस खत्म होने के बाद लोग सीधे यहां पहुंचते हैं, तो वहीं कॉलेज के दोस्त भी ग्रुप में शॉपिंग का मजा लेते दिख जाते हैं. दुकानों के बाहर लगी भीड़ और कपड़ों के ढेर देखकर लगता है जैसे हर किसी को अपने बजट में बेस्ट डील चाहिए.

महंगे ब्रांड्स के दौर में करोल बाग की ये मार्केट उन लड़कों के लिए किसी राहत से कम नहीं जो कम पैसों में अच्छा पहनना चाहते हैं. यहां शॉपिंग सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि थोड़ा स्मार्ट खर्च करने का तरीका भी बन गया है. आपको यहां सब कुछ मिल जाएगा ब्रांडेड जींस, बैगी जींस, ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट, कैप और लड़कों के लिए एक्सेसरीज सब कुछ अच्छी क्वालिटी का और सस्ते दामों पर. साथ ही, आपको यहां जूते और सैंडल भी मिलेंगे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *